Japan Viral Story: पति ने सिर्फ इसलिए 20 साल तक पत्नी से नहीं की बात, फिर बेटे ने ऐसे खत्म कराई खामोशी
Viral: पति-पत्नी के बीच बातचीत बंद हो गई, जो करीब 20 साल तक जारी रही। इस अनोखे रहस्य का खुलासा 2017 में तब हुआ, जब उनके 18 वर्षीय बेटे योशिकी ने जापानी टीवी शो टीवी होक्काइडो को पत्र लिखकर अपने माता-पिता के बीच फिर से बातचीत शुरू कराने की गुहार लगाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिश्तों में नाराजगी होना आम बात है, लेकिन क्या कोई पति अपनी पत्नी से लगातार 20 साल तक एक भी ढंग की बात न करे? जापान के नारा शहर से सामने आई एक ऐसी ही सच्ची घटना ने दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया। ओटो कातायामा नाम के शख्स ने अपनी पत्नी युमी से दो दशक तक लगभग पूरी तरह बात करना छोड़ दिया। वजह थी- अपने ही नवजात बच्चों से होने वाली जलन। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह कहानी
यह बातचीत बंद होने का सिलसिला साल 1997 में शुरू हुई और करीब 20 साल तक चलती रही। इस रहस्य से पर्दा तब उठा जब साल 2017 में कपल के सबसे छोटे बेटे 18 साल के योशिकी ने जापानी टीवी रियलिटी शो टीवी होक्काइडो को एक भावुक पत्र लिखकर मदद मांगी। उसे चिंता थी कि उसके पिता जल्द ही नौकरी से रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में अगर घर में पसरी यह चुप्पी खत्म नहीं हुई तो पूरा परिवार मानसिक तनाव की चपेट में आ सकता है।
तीसरे बच्चे का भी हुआ जन्म
हैरानी की बात यह थी कि इस दौरान ओटो और युमी एक ही घर में रहते रहे। उन्होंने साथ बैठकर खाना खाया, तीन बच्चों की परवरिश की और परिवार की जिम्मेदारियां भी निभाईं। इतना ही नहीं इसी लंबे दौर में उनके तीसरे बच्चे का जन्म भी हुआ। लेकिन पति-पत्नी के बीच बातचीत लगभग न के बराबर थी। युमी जब भी कोई सवाल पूछतीं तो ओटो शब्दों में जवाब देने के बजाय सिर्फ सिर हिला देते या फिर कूं-कूं जैसी हल्की आवाज निकालकर बात खत्म कर देते। दिलचस्प बात यह थी कि बच्चों से वे सामान्य तरीके से हंसते-बोलते थे, जिससे घर का माहौल और भी अजीब हो जाता था।
20 साल बाद तोड़ी चुप्पी
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस रिश्ते की जमी बर्फ आखिरकार साल 2017 में पिघली। टीवी शो की टीम दोनों को नारा पार्क की उसी पुरानी बेंच पर लेकर गई, जहां कई साल पहले उनकी पहली रोमांटिक मुलाकात हुई थी। छिपे कैमरों और भावुक होकर रोते बच्चों की मौजूदगी में ओटो ने 20 साल बाद पहली बार अपनी पत्नी से पूरा वाक्य बोला। उन्होंने कहा, "कुछ ऐसा समय हो गया है जब हमने आपस में बात की थी।"
इस वजह से की थी बातचीत बंद
इसके बाद ओटो ने अपनी चुप्पी की वजह भी बताई। उन्होंने स्वीकार किया कि बच्चों के जन्म के बाद उन्हें महसूस होने लगा था कि उनकी पत्नी का पूरा ध्यान अब बच्चों पर है और वे खुद उपेक्षित हो गए हैं। इसी भावना और अपने बचकाने अहंकार के कारण उन्होंने पत्नी से बातचीत बंद कर दी थी। इस घटना ने जापान में बदलते रिश्तों की तस्वीर पर भी ध्यान खींचा।