Viral Video: सिर्फ एक पल की गलती और हो जाता बड़ा एक्सीडेंट, बस ड्राइवर ने ऐसे बचाई कई जिंदगियां
Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि एक लापरवाही के कारण कितनी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो कभी हंसी का कारण बनते हैं तो कभी ऐसा सबक दे जाते हैं, जिसे लंबे समय तक भुलाया नहीं जा सकता। इन दिनों एक ऐसा ही 33 सेकंड का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें कुछ पल की लापरवाही एक बड़े सड़क हादसे में बदल सकती थी। हालांकि, बस चालक की सूझबूझ ने समय रहते स्थिति संभाल ली और एक संभावित दुर्घटना टल गई। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक बस मुख्य सड़क पर अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती दिखाई देती है। इसी दौरान बाईं ओर से एक दूसरी सड़क मुख्य मार्ग से जुड़ती नजर आती है। तभी उस रास्ते से एक ऑटो अचानक मुख्य सड़क पर आ जाता है। वीडियो में ऐसा दिखता है कि ऑटो चालक ने यह कंफर्म करने की कोशिश नहीं की कि रोड पर कोई गाड़ी आ रही है या नहीं। उसकी इसी जल्दबाजी के कारण बस और ऑटो आमने-सामने आने की स्थिति बन जाती है।
सड़क पर एक छोटी-सी लापरवाही, जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है। pic.twitter.com/rSOcTJbjaN
— Pradeep Kumar (@Pradeep39192398) July 23, 2026
टक्कर होने तक की आ गई थी नौबत
कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगता है कि टक्कर होना तय है, लेकिन तभी बस चालक तेजी से स्थिति को भांपते हुए वाहन पर नियंत्रण बनाए रखता है। उसकी सतर्कता और समझदारी की वजह से बस और ऑटो की भिड़ंत टल जाती है। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है, "सड़क पर छोटी सी लापरवाही, जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "जल्दबाजी में अक्सर लोग लेट हो जाते हैं।" दूसरे ने कहा, "सड़क पर चलते समय हर पल सतर्क रहना जरूरी है।" तीसरे यूजर का कहना था, "किस्मत अच्छी थी कि बड़ा हादसा टल गया।" वहीं, एक अन्य यूजर ने ऑटो चालक को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा, "गलती पूरी ऑटो वाले की है।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "सड़क पर ऐसी लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।"