फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Three little children wearing colorful raincoats video goes viral on social media

Viral Video: रंग-बिरंगे रेनकोट पहने तीन बच्चों का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन की याद आ गई

Fri, 24 Jul 2026 10:51 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 24 Jul 2026 10:51 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर तीन नन्हे बच्चों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मानसून के बीच घने जंगल और पहाड़ी रास्तों से रंग-बिरंगे रेनकोट पहनकर स्कूल जाते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Three little children wearing colorful raincoats video goes viral on social media
रेनकोट पहने तीन बच्चों का वायरल वीडियो - फोटो : @sidhshuk

विस्तार

Little Children Wearing Colorful Raincoats Viral Video In Hindi: बारिश के मौसम में बड़े-बड़े लोग भी घर से निकलने से बचते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रंग-बिरंगे रेनकोट पहने तीन नन्हे बच्चों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे इन नन्हे कदमों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो बारिश, जंगल और कठिन रास्ते भी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकते। 

विज्ञापन


Viral Video: बाइक पर नागिन की तरह स्टंट कर रहे थे लड़के, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, तीन छोटे-छोटे बच्चे पीले, हरे और गुलाबी रंग के रेनकोट पहनकर बारिश के बीच पहाड़ी और फिसलन भरे रास्ते पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आते हैं। चारों तरफ घना जंगल, आसमान से लगातार बरसता पानी और कीचड़ से भरी सड़क है, लेकिन इन मासूम बच्चों के कदम नहीं रुकते। उनके चेहरे पर न कोई शिकायत है न उदासी, सिर्फ स्कूल पहुंचने की चाह और पढ़-लिखकर कुछ बनने का सपना दिखाई देता है। वीडियो बनाने वाला शख्स उन्हें 'हेलो, हेलो साथियों' कहकर बुलाता भी है, मगर उन बच्चों में से कोई भी उस आदमी की बात न सुन अपनी ही धुन में चले जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

नन्हे बच्चों के वीडियो को इंटरनेट की जनता खूब प्यार देती है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी मासूमियत, सच्ची भावनाएं और स्वाभाविक व्यवहार है। जब बच्चे मज़ेदार हरकतें करते हैं या अपने भोले-भाले अंदाज़ में बातें करते हैं, तो लोग उन्हें देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते। ऐसे वीडियो दर्शकों के चेहरे पर खुशी लाते हैं और दिनभर की थकान व तनाव को कुछ पल के लिए कम कर देते हैं।


Viral Video: ट्रैफिक जाम में भी नहीं रुका काम, बाइक पर लैपटॉप चलाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: पहाड़ों पर चलते रोड रोलर का पहिया हुआ अलग, बाइक सवार की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा

वीडियो को एक्स पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- बहुत ही प्यारे और रंग भी कितने चमकीले हैं। रंग-बिरंगे रेनकोट पहने बच्चों के इस क्यूट वीडियो को अबतक कई लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने लाइक भी किया है। नन्हे बच्चों का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- पहाड़ के बच्चों की जिंदगी। दूसरे शख्स ने लिखा- काश हर बच्चे को पढ़ने के लिए इतनी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed