फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   horrific cow attack in rajkot gujarat young man trampled for minutes cctv footage viral on internet

Viral: गाय ने स्कूटी सवार पर किया भयानक हमला, लोगों ने ऐसे बचाई जान, खौफनाक वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sat, 04 Apr 2026 04:42 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 04:42 PM IST
सार

Viral Video: स्कूटी से जा रहे एक शख्स पर गाय ने अचानक हमला कर दिया है। इसके बाद शख्स ने नीचे गिर जाता है फिर गाय उसे पैरों से रौंद डालती है। अब डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
horrific cow attack in rajkot gujarat young man trampled for minutes cctv footage viral on internet
गाय ने स्कूटी सवार पर किया भयानक हमला - फोटो : एक्स

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के हमले कई मामले सामने आते हैं। इनमें कुछ बेहद दर्दनाक होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अब एस ऐसा ही मामला गुजरात के राजकोट जिले से आया है। यहां पर एक अपनी स्कूटी से जा रहा था, लेकिन अचानक गाय उस पर कहर बनकर टूट पड़ती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह मामला राजकोट के शिवनगर इलाके का है। यहां पर एक गाय ने स्कूटी सवार युवक को पटक दिया। इसके बाद उससे कई मिनट तक रौंदती रही। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि यह रूह कंपा देने वाली घटना 30 मार्च की है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित का नाम पंकज सोलंकी है। वो अपनी एक्टिवा स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान  सामने से आ रही गाय अचानक पंकज की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज सड़क पर गिर पड़ता है। इसके बाद उनको संभलने का मौका नहीं मिला और गाय ने पैरों से रौंदना शुरू कर दिया। गाय उनको दो मिनट तक मारती रही है, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन





Viral: सैनिकों का वीडियो वायरल, ग्लेशियर में खाना खाते समय दिखी ऐसी रोटी, लोग बोले- देश को आप पर गर्व है

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाय के हमला करते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ जाते हैं। पहले लोगों ने गाय को भगाने की कोशिश की, लेकिन आक्रामक गाय रुकने का नाम नहीं ले रही थी। पंकज की चीखें सुनकर वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने लाठी लेकर गाय को भगाया। 

Viral Video: फ्लाइट में यात्री की हरकत से महिला हुई असहज, सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव, देखें वीडियो

शख्स को आई गंभीर चोटें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाय के हमले में पंकज सोलंकी गंभीर रूप घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने बताया कि हालत काफी नाजुक और गंभीर है। हालांकि, अब उनकी स्थिति स्थिर है और वो खतरे से बाहर हैं। अभी उनका अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed