Viral Post: चालान कटने पर पकड़ा गया चोर, स्कूटी के साथ कैमरे में आया नजर, लोग बोले- ये तो माइंड ब्लोइंग है
Viral Post: सोशल मीडिया पर हैदराबाद से जुड़ा एक दिलचस्प मामला वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति की चोरी हुई स्कूटी का पता उसे किसी पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि एक ट्रैफिक चालान से मिलता है।
विस्तार
Challan Issued For Stolen Scooty Viral Post: चोरी हुए दोपहिया वाहनों का पता लगाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आपको आपकी स्कूटी का पता किसी पुलिस कार्रवाई से नहीं बल्कि एक ट्रैफिक चालान से मिल जाए तो कैसा होगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर हैदराबाद से जुड़ा ऐसी ही एक दिलचस्प मामला वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति की चोरी हुई स्कूटी का पता उसे किसी पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि एक ट्रैफिक चालान से मिलता है।
Viral Video: बच्चे के लंच बॉक्स ने जीत लिया दिल, टीचर ने कही ऐसी बात, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप
फैजल रहमान नाम के एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस पूरी घटना को शेयर कर बताया कि, करीब तीन महीने पहले उसकी स्कूटी चोरी हो गई थी। चोरी के बाद उन्होंने हबीब नगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ FIR भी दर्ज कराई थी। लेकिन 3 महीने तक स्कूटी का कोई पता नहीं चला, फिर अचानक एक दिन उनके पास ट्रैफिक चालान का नोटिस आया, जो उसी स्कूटी का था जो कुछ समय पहले चोरी हो चुकी थी। बता दें कि चालान के साथ उसमें स्कूटी चलाने वाले व्यक्ति का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा था।
Dear @HYDTP @hydcitypolice
My vehicle was stolen 3 months ago, and an FIR has already been registered at Habeeb Nagar Police Station.
Today, I received a traffic challan for the same vehicle, and the image clearly shows the thief’s face
I kindly request you to look into this pic.twitter.com/2KaWKn1rgC— Faisal Rahman (@rahman0528) April 7, 2026
फैजल रहमान ने अपने X पर इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस और हैदराबाद की सिटी पुलिस को टैग किया और पूरा मामला बताते हुए उनसे चोर को पकड़ने की अपील की है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, मेरी गाड़ी तीन महीने पहले चोरी हो गई थी और हबीब नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हो चुकी है। आज मुझे उसी गाड़ी का ट्रैफिक चालान मिला है, जिसमें चोर का चेहरा साफ दिख रहा है। कृपया इस मामले की जांच करें।
Viral Video: साबुन की टिकिया को खाना समझकर खाने लगा लंगूर, फिर महिला ने किया कुछ ऐसा, वीडियो ने जीता दिल
Viral Video: आधी रात सड़क पर ही खोल दिया ऑफिस, बाइक पर बैठकर लैपटॉप में काम करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने इंटरनेट पर वायरल हो रही फैजल की पोस्ट पर एक्शन लेते हुए चोर को पकड़ लिया है। उन्होंने अपने X @HYDTP पर एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा- शोहाबीबनगर पुलिस की टीम ने बाइक सवार और उसके चलाने वाले को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस स्टेशन ले आई तथा आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Good Evening all, the team of @shohabeebnagar
apprehended the bike and rider and brought them to police station and initiated further legal action. pic.twitter.com/ltUI7Hn24g— Hyderabad Traffic Police (@HYDTP) April 9, 2026
सोशल मीडिया पर फैजल की ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है। जिसे अबतक 30 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और कई हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अगर ये सच है, तो यह चौंकाने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह, ये तो माइंड ब्लोइंग है।