सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Student brought roti chini tiffin government school teacher wins hearts video goes viral

Viral Video: बच्चे के लंच बॉक्स ने जीत लिया दिल, टीचर ने कही ऐसी बात, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 10 Apr 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक सरकारी स्कूल के बच्चे को क्लास में हीन भावना से बचाने के लिए टीचर ने जो किया, उसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। छोटे से बच्चे के सादे से लंच बॉक्स ने सोशल मीडिया पर ऐसा तहलका मचाया कि देखने वाले भी भावुक हो गए। 

Student brought roti chini tiffin government school teacher wins hearts video goes viral
बच्चे का रोटी-चीनी वाला टिफिन - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Student Roti Chini Tiffin Viral Video: एक बच्चे के लिए लंच बॉक्स केवल खाना ले जाने का साधन नहीं, बल्कि उसकी दिनचर्या का हिस्सा होता है। आज के दौर में स्कूलों में बच्चों को महंगे लंच बॉक्स लाने की होड़ लगी रहती है, तो वहीं उसमें लाने वाला खाने का भी बच्चे खूब दिखावा करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्चे के लंच बॉक्स से जुड़ा ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट की जनता को भावुक कर दिया है। 
Trending Videos


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मासूम बच्चा क्लास में जबअपना टिफिन खोलता है, तो उसमें न तो पनीर की सब्जी थी और न ही पराठा, बस एक सूखी रोटी और उस पर थोड़ी सी चीनी थी। गरीबी के कारण शायद माता-पिता के पास अपने बच्चे के लिए यही सबसे बेस्ट ऑप्शन था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Video: साबुन की टिकिया को खाना समझकर खाने लगा लंगूर, फिर महिला ने किया कुछ ऐसा, वीडियो ने जीता दिल

क्लास का बेस्ट लंच 

ऐसी सिचुएशन में आमतौर पर बच्चे शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं, लेकिन वहां मौजूद टीचर ने कुछ ऐसा किया, जिसने उस बच्चे को क्लास का हीरो बना दिया। टीचर ने बच्चे को हीन भावना से बचाने के लिए मुस्कुराते हुए पूरी क्लास से उसके लिए ताली बजवाई। फिर उस रोटी-चीनी वाला सादे से टिफिन को 'बेस्ट लंच' घोषित करते हुए बाकी बच्चों से पूछा, बताओ कल कौन-कौन अपने घर से रोटी-चीनी लाएगा? वीडियो में आप देखेंगे कि पूरी क्लास ने एक सुर में हाथ उठा दिए।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Up2Date India (@up2date.ind)


बच्चे के रोटी-चीनी वाले लंच बॉक्स के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दिल छू लेने वाले इस वीडियो को अबतक 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और 13 लाख से भीज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। 

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं 

अमीरी-गरीबी के बीच की दीवार को ढहा देन वाले बच्चे के इल सादे लंच बॉक्स के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भावुक कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- काश हर स्कूल में ऐसा टीचर हो, जो किताबों से ज्यादा जिंदगी और समानता का पाठ पढ़ा सके। तो वहीं कई यूजर्स टीचर की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। 

Viral Video: बेकार नारियल से बनाए पक्षियों के घोंसले, लोग बोले- इंसानियत आज भी जिंदा है


Viral Video: आधी रात सड़क पर ही खोल दिया ऑफिस, बाइक पर बैठकर लैपटॉप में काम करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed