फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   I Have No One Left to Care for Me Young Mans Emotional Story of Loss Brain Tumor and Loneliness Goes Viral

Viral: पहले बहन, फिर पिता और मां, एक-एक कर उजड़ गया पूरा परिवार, अब खुद गंभीर बीमारी से जूझ रहा युवक

Tue, 11 Aug 2026 12:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Aug 2026 12:10 PM IST
सार

Video: एक इंस्टाग्राम क्रिएटर ने वीडियो में अपनी जिंदगी के उस दर्द को बयां किया, जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। युवक के मुताबिक पहले उसकी बहन, फिर पिता और मां का निधन हो गया। अब वह खुद ब्रेन ट्यूमर और मिर्गी की बीमारी से जूझ रहा है। मां के जाने के बाद इलाज और रोजमर्रा की जिंदगी में उसकी मदद करने वाला भी कोई नहीं है।
 

विज्ञापन
I Have No One Left to Care for Me Young Mans Emotional Story of Loss Brain Tumor and Loneliness Goes Viral
ब्रेन ट्यूमर और मिर्गी से जूझ रहा है युवक - फोटो : इंस्टाग्राम @ lazy_legend_guy

विस्तार

कभी-कभी जिंदगी इंसान को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां दुख बांटने के लिए भी कोई अपना नहीं बचता। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक ने अपनी जिंदगी की ऐसी ही कहानी सुनाई है। उसकी बातें सुनकर लोग भावुक हो रहे हैं। युवक ने बताया कि किस तरह पहले उसकी बहन फिर पिता और आखिर में मां भी उसका साथ छोड़कर चली गईं। अब वह खुद ब्रेन ट्यूमर और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में युवक एक मैदान में खड़ा दिखाई देता है। चेहरे पर मुस्कान जरूर है, लेकिन उसकी बातों में छिपा दर्द साफ महसूस होता है। वह कहता है कि ऊपर वाले ने उससे उसका सब कुछ छीन लिया। युवक के मुताबिक परिवार में सबसे पहले उसकी बहन की मौत हुई। इसके बाद पिता का निधन हो गया और फिर उसकी मां भी दुनिया से चली गईं। एक के बाद एक तीन करीबी लोगों को खोने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Lazy Legend Guy (@lazy_legend_guy)

विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रेन ट्यूमर और मिर्गी से जूझ रहा है युवक
लेकिन मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। युवक ने अपनी कुछ दवाइयां दिखाते हुए बताया कि वह ब्रेन ट्यूमर और मिर्गी से जूझ रहा है। उसने दवाइयों की शीशियां भी वीडियो में दिखाई। वह मजाकिया अंदाज में इसे भगवान का खास गिफ्ट बताता है और कहता है कि उसे अब तक तीन मिर्गी के दौरे पड़ चुके हैं। युवक ने बताया कि इलाज के लिए वह वेल्लोर भी गया था। मगर मां के निधन के बाद उसकी सबसे बड़ी परेशानी बीमारी से ज्यादा अकेलापन बन गया है। उसकी देखभाल करने वाला अब कोई नहीं है।

भावुक होकर बताता है आपबीती
वीडियो में वह बेहद भावुक होकर अपनी मजबूरी बताता है। उसका कहना है कि अकेले इंसान के लिए डॉक्टर के पास जाना, ऑपरेशन करवाना और बीमारी के दौरान खुद अपना सिर दबाना या तेल लगाना कितना मुश्किल है। वह सवाल करता है कि आखिर ये सब अकेले कैसे किया जाए क्योंकि आमतौर पर मरीज के साथ कोई न कोई अपना मौजूद होता है। युवक की यह कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को अंदर तक छू रही है। पोस्ट पर करीब 23 हजार कमेंट आ चुके हैं। कई यूजर्स ने इस मुश्किल दौर में युवक की हिम्मत की तारीफ की है, वहीं कुछ लोग उसकी मदद के लिए आगे आने की बात भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed