फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन की विशाल दीवार से जुड़े रोचक तथ्य, शायद ही जानते होंगे आप!

Mon, 20 Apr 2020 08:11 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 20 Apr 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Interesting Facts about the Great Wall of China
चीन की विशाल दीवार - फोटो : Social media

चीन की विशाल दीवार को कौन नहीं जानता है। यह सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि दुनिया की भी सबसे लंबी दीवार है। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है, जिसे अंग्रेजी में 'ग्रेट वॉल ऑफ चाइना' कहते हैं। इस दीवार को बनाने के लिए ईंट, पत्थर, लकड़ी और धातुओं का इस्तेमाल किया गया है। इसी वजह से इसे दुनिया की सबसे पुरानी मिट्टी और पत्थर की बनी दीवार भी कहा जाता है। 

Interesting Facts about the Great Wall of China
चीन की विशाल दीवार - फोटो : Social media

इस दीवार की लंबाई को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति है, क्योंकि साल 2009 में किए गए एक सर्वेक्षण में इसकी लंबाई 8,850 किलोमीटर बताई गई थी जबकि साल 2012 में चीन में ही किए गए एक राजकीय सर्वेक्षण के मुताबिक, 'चीन की दीवार' की कुल लंबाई 21,196 किलोमीटर है। यह शोध चीन के एक प्रमुख समाचार पत्र शिन्हुआ में भी प्रकाशित हुआ था। 

Interesting Facts about the Great Wall of China
चीन की विशाल दीवार - फोटो : Social media

इस दीवार का निर्माण किसी एक राजा ने नहीं बल्कि चीन के कई राजाओं ने अलग-अलग समय में करवाया है। इसे बनाने की शुरुआत ईसा पूर्व पांचवीं शताब्दी से हुई थी, जो 16वीं शताब्दी तक चली। इस दीवार की एक और खास बात है कि इसे बनवाने की कल्पना चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग ने की थी, लेकिन उसके सैकड़ों साल बाद इसका निर्माण कार्य आरंभ हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Facts about the Great Wall of China
चीन की विशाल दीवार - फोटो : Social media

चीन के लोग इस दीवार को 'वान ली चैंग चेंग' के नाम से जानते हैं। कहते हैं कि यह दीवार अंतरिक्ष से भी दिखती है। इस दीवार की अगर चौड़ाई की बात करें तो यह इतनी है कि इसपर एक साथ पांच घोड़े या 10 पैदल सैनिक एक साथ चल सकते हैं। 

विज्ञापन
Interesting Facts about the Great Wall of China
चीन की विशाल दीवार - फोटो : Social media

कहते हैं कि इस दीवार को बनाने में करीब 20 लाख मजदूर लगे थे, जिसमें से 10 लाख लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। माना जाता है कि उन्हें दीवार के नीचे ही दफना दिया गया था। यही वजह है कि इस दीवार को दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान भी कहा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed