{"_id":"6a8e99d3f315574497075322","slug":"iral-video-man-caught-stealing-taps-from-train-toilets-handed-over-to-rpf-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में टॉयलेट की टोंटियां चुराते पकड़ा गया युवक, पन्नी खुली तो निकलीं ढेर सारी; यात्रियों ने दबोचा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ट्रेन में टॉयलेट की टोंटियां चुराते पकड़ा गया युवक, पन्नी खुली तो निकलीं ढेर सारी; यात्रियों ने दबोचा
Wed, 26 Aug 2026 03:10 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 26 Aug 2026 03:10 PM IST
सार
Viral Video: मुजफ्फरपुर-हड़पसर एसी एक्सप्रेस में ट्रेन के टॉयलेट से नल की टोंटियां चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन के टॉयलेट में घूम-घूमकर चुरा रहा था टोंटि
- फोटो : इंस्टाग्राम@arvindkharwarvlog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन में सफर करते समय यात्री टॉयलेट और बेसिन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन शायद ही कोई इस बात पर ध्यान देता हो कि वहां लगी टोंटियां भी चोरी हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इसी तरह की घटना को सामने ला दिया है। वीडियो में एक युवक ट्रेन के अंदर टॉयलेट की टोंटियां चोरी करते पकड़ा गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि यह मामला ट्रेन मुजफ्फरपुर-हड़पसर (पुणे) एसी एक्सप्रेस का है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति युवक से उसके पास रखी पन्नी खोलने के लिए कहता है। युवक रोते हुए और हाथ जोड़ते हुए पन्नी खोलता है। इसके बाद उसके अंदर से कई टोंटियां निकलती दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
टॉयलेट में बहने लगा था पानी
वीडियो में ट्रेन के टॉयलेट का वह हिस्सा भी दिखाया जाता है, जहां टोंटियां निकाले जाने के बाद पानी बह रहा था। रेलवे कर्मी के मुताबिक, स्लीपर बोगी में नल चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद सबसे पहले पानी की सप्लाई बंद की गई। इसके बाद रेलवे कर्मियों ने यात्रियों की मदद से उस युवक को पकड़ लिया। बताया गया कि युवक ट्रेन के अलग-अलग टॉयलेट में जाकर नल की टोंटियां निकाल रहा था। वीडियो में पकड़े जाने के बाद युवक लगातार गिड़गिड़ाता और हाथ जोड़ता दिखाई देता है। इस दौरान ट्रेन में मौजूद कर्मचारी उसे आरपीएफ के हवाले करने की बात कहते हैं। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।
खंडवा जंक्शन से चढ़ने का दावा
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो अरविंद खरवर ने शेयर किया है। कैप्शन में दावा किया गया है कि ट्रेन नंबर 15589 मुजफ्फरपुर से हड़पसर जाती है और युवक खंडवा जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ा था। इसके बाद उसने रेलवे के टॉयलेट की टोंटियां चोरी कीं और चोरी करते हुए पकड़ा गया।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग कमाल करते हैं। दूसरे ने कहा कि इनका कुछ नहीं हो सकता। वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि अब हवालात में जिंदगी कटेगी तो पता चलेगा कि ऐसा नहीं करना चाहिए था।