फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Father Interrupts Daughter Late Night Work Meeting Over Her Spending Habits Video Goes Viral

आधी रात बेटी की वर्क मीटिंग में पहुंच गए पापा, बोले- पूरी सैलरी उड़ाती है, पैसे मेरे अकाउंट में भेजो

Wed, 26 Aug 2026 04:16 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 26 Aug 2026 04:16 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी की लेट नाइट वर्क मीटिंग के बीच अचानक पहुंच जाते हैं। बेटी के पार्सल मंगाने से नाराज पिता उसके सहकर्मियों के सामने ही उसकी बचत को लेकर चिंता जताने लगते हैं। उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Father Interrupts Daughter Late Night Work Meeting Over Her Spending Habits Video Goes Viral
कॉर्पोरेट मीटिंग बनी ‘पैरेंट्स-टीचर मीटिंग’ - फोटो : इंस्टाग्राम@ lifeatzorcha

विस्तार

ऑफिस की मीटिंग चल रही हो और अचानक उसमें पापा की एंट्री हो जाए तो माहौल कैसा होगा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बेटी देर रात अपने सहयोगियों के साथ वीडियो कॉल पर काम कर रही थी, तभी उसके पिता वहां पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने बेटी के पार्सल से लेकर उसकी सैलरी तक का पूरा हिसाब मीटिंग में ही सामने रख दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


 देर रात बेटी की मीटिंग में पहुंचे पापा
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। क्लिप में तीन लोग देर रात वीडियो कॉल पर काम से जुड़ी बातचीत करते नजर आते हैं। तभी श्रेया के पिता अचानक फ्रेम में आ जाते हैं। पिता बेटी से नाराजगी जताते हुए पूछते हैं कि रात के पौने बारह बजे उसके इतने पार्सल क्यों आ रहे हैं। वह कहते हैं कि बेटी के पार्सल देखकर उनका बीपी बढ़ जाता है। श्रेया इशारों में बताने की कोशिश करती है कि वह ऑफिस की मीटिंग में है, लेकिन पिता का लेक्चर रुकता नहीं है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Life at Zorcha (@lifeatzorcha)

विज्ञापन
विज्ञापन



पूरी सैलरी में एक पैसा नहीं बचाती
इसके बाद पिता सीधे कैमरे के सामने आकर बेटी के सहयोगियों से कहते हैं कि वे श्रेया को समझाएं। उनका कहना है कि बेटी अपनी पूरी सैलरी में से एक पैसा भी नहीं बचाती है। इसके बाद वह पूछते हैं कि उनकी बेटी को सैलरी कौन देता है। मीटिंग में मौजूद बॉस हाथ उठाकर इशारा करते हैं। इस पर पिता तुरंत कहते हैं कि आगे से सैलरी उनके अकाउंट में करवाया करो। वह कहते हैं कि बेटी पैसे नहीं बचाती, इसलिए वह उस रकम को म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे। पिता की बात सुनकर सहयोगी हंसते हुए ‘नमस्ते अंकल’ कहते हैं, लेकिन उनका समझाना जारी रहता है।


 दो करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
वीडियो पर ‘POV: पिता-पिता होता है’ टेक्स्ट भी लगा है। यह क्लिप अब तक दो करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे मजाक में ‘कॉर्पोरेट में पीटीएम’ बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कंपनियों को पैरेंट्स-टीचर मीटिंग शुरू करनी चाहिए। दूसरे ने इसे ‘पैरेंट्स मैनेजर मीटिंग’ कहा। वहीं कुछ यूजर्स ने पिता की बेटी के भविष्य को लेकर चिंता की तारीफ भी की। एक यूजर ने कहा कि अच्छी बात यह है कि पिता ने उसकी शादी जैसी बातों के बजाय उसके भविष्य और निवेश की चिंता की। वहीं कुछ लोगों ने प्रोफेशनल मीटिंग में इस तरह हस्तक्षेप करने पर सवाल भी उठाए। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि वह म्यूट बटन ढूंढने की कोशिश कर रहा था। वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा कि आखिर पार्सल में था क्या।

पहले भी वायरल हुआ था पिता-बेटी का वीडियो
गौरतलब है कि इससे पहले एक बेटी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उसने अपने पिता को उनके 50वें जन्मदिन पर बाइक गिफ्ट कर सरप्राइज दिया था। उस वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed