फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Japanese man spends 12 lakh to become dog transformation look goes viral on social media

Viral Video: इंसान से कुत्ता बनने का जुनून, क्या सच में जापानी शख्स ने करोड़ों खर्च कर बदल दिया अपना रूप!

Sun, 09 Aug 2026 10:23 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 09 Aug 2026 10:23 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर जापान से टोको नाम के एक शख्स का अजीबोगरीब दावे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि उसने इंसान से कुत्ता बनने के लिए 220 करोड़ रुपये खर्च किए।

विज्ञापन
Japanese man spends 12 lakh to become dog transformation look goes viral on social media
करोड़ों खर्च कर इंसान बना कुत्ता - फोटो : @hunnyismm

विस्तार

Japanese Man Become Dog Viral Video In Hindi: जानवरों के प्रति लोगों का प्यार कई बार इतना गहरा होता है कि वे उनके जैसा दिखने या रहने की कोशिश तक करने लगते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर जापान से टोको नाम के एक करोड़पति शख्स का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, उसने खुद को कुत्ते जैसा दिखाने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। आखिर कोई इंसान कुत्ता बनने के लिए इतनी बड़ी रकम क्यों खर्च करेगा? लेकिन इस वायरल दावे की कहानी कुछ अलग है। 

विज्ञापन


Cat Viral Video: मां की ममता, बच्चों के लिए पहाड़ जैसी दीवार लांघ गई बिल्ली, जिसने देखा वीडियो पसीज गया दिल

विज्ञापन

 

वायरल दावे में कहा जा रहा है कि टोको ने कुत्ता बनने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि उपलब्ध पुरानी रिपोर्टों के मुताबिक यह आंकड़ा सही नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया था कि, इस खास पोशाक को बनवाने में करीब 20 लाख जापानी येन खर्च हुए थे। भारतीय मुद्रा में यह रकम उस समय लगभग 11 से 12 लाख रुपयेके आसपास बैठती थी, यानी 220 करोड़ रुपये खर्च करने की बात और करीब 12 लाख रुपये की वास्तविक लागत में जमीन-आसमान का अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @hunnyismm


रिपोर्ट के मुताबिक जापान के जिस शख्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, उसका नाम टोको है। शख्स ने खुद को कुत्ता बनाने के लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई थी, बल्कि उसने एक बेहद खास और असली दिखने वाली कुत्ते की ड्रेस तैयार करवाई थी। पोशाक तैयार होने के बाद टोको ने इसे पहनकर बाहर निकलना भी शुरू किया। जिसमें वह चार पैरों वाले कुत्ते की तरह चलता हुआ नजर आया। बता दें कि, टोको के इन वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींचा। 

टोको को बचपन से ही जानवरों से खास लगाव था। उसका सपना था कि वह कुछ समय के लिए जानवरों जैसा जीवन महसूस करे। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उसने जापान की एक कंपनी से संपर्क किया, जो फिल्मों, विज्ञापनों और मनोरंजन के लिए खास तरह की ड्रेस तैयार करती है। टोको ने खास तौर पर ऐसा रूप चुना, जिसमें वह बॉर्डर कॉली नस्ल के कुत्ते जैसा दिखाई दे सके। बाद की रिपोर्ट में टोको ने बताया था कि, वह भविष्य में दूसरे जानवरों का रूप भी आजमाना चाहता है। उसने पांडा और भालू जैसे जानवरों का रूप लेने की इच्छा भी जाहिर की।

Python Video: बच्ची ने 12 फीट के लंबे अजगर को बनाया अपना तकिया, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

Viral Video: बेटी को सबक सिखाने के लिए मां ने किया फेक अल्ट्रासाउंड का मजेदार प्रैंक, वायरल हुआ वीडियो

इंसान से कुत्ता बने शख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जो दिखाया गया है, उसे देखकर कई लोग इसे AI से बनाया गया वीडियो बता रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सच्चाई को लेकर अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed