{"_id":"6a799653c307294ddc052107","slug":"kanwar-yatra-tragedy-21-year-old-swept-away-in-river-brothers-emotional-plea-goes-viral-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral Video; ‘5 लाख ले लो, मेरे भाई को बचा लो’, आंखों के सामने नदी में समाया आर्यन, बड़े भाई की चीख ने झकझोरा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video; ‘5 लाख ले लो, मेरे भाई को बचा लो’, आंखों के सामने नदी में समाया आर्यन, बड़े भाई की चीख ने झकझोरा
Mon, 10 Aug 2026 02:44 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:44 PM IST
सार
Video: कांवड़ यात्रा पर फरीदाबाद से उत्तराखंड पहुंचे 21 वर्षीय आर्यन मिश्रा टुडेश्वर घाट पर स्नान करते समय तेज बहाव में बह गए। भाई को बचाने के लिए बड़े भाई की गुहार और घाट पर मचा हड़कंप अब वायरल वीडियो के जरिए सामने आया है।
विज्ञापन
नदी में बहने लगा छोटा भाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में सावन और कांवड़ यात्रा के बीच उफनती नदियां श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा बनी हुई हैं। पौड़ी गढ़वाल के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में टुडेश्वर घाट पर रविवार को ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ। फरीदाबाद से कांवड़ यात्रा पर पहुंचे 21 वर्षीय आर्यन मिश्रा नदी में स्नान करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते पानी में ओझल हो गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हादसे के बाद सामने आया एक वीडियो इस घटना की भयावहता और परिवार की बेबसी बयां कर रहा है। वीडियो में आर्यन का बड़ा भाई घाट पर मौजूद लोगों और गोताखोरों से अपने भाई को बचाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। वह हाथ जोड़कर कहता है, ‘कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो यार। मुझे तैरना नहीं आता, मैं सबके पांव छूता हूं। बस मेरे भाई को बचा लो, वो अभी बहुत छोटा है।’
विज्ञापन
मुश्किल था बचाना
आर्यन के नदी में बहते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई। बड़े भाई ने आंखों के सामने अपने छोटे भाई को तेज धारा में जाते देखा तो वह बदहवास हो गया। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और बहाव भी काफी तेज था। ऐसे में उसे बचाने की कोशिश करना भी बेहद मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
स्नान करते समय हुआ हादसा
पुलिस और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक नदी में बहने वाले युवक की पहचान आर्यन मिश्रा के तौर पर हुई है। वह सत्येंद्र मिश्रा के बेटे और फरीदाबाद के इस्माइलपुर स्थित शिवम कॉलोनी के रहने वाले थे। आर्यन अपने बड़े भाई और साथियों के साथ कांवड़ यात्रा पर उत्तराखंड आए थे। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे टुडेश्वर घाट पर स्नान के दौरान उनका पैर फिसल गया या वह अचानक तेज धारा की चपेट में आ गए। इसके बाद वह गहरे पानी में चले गए।
SDRF और जल पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नदी में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि, बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव तेज होने के कारण बचाव दल को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर बरसात के दौरान नदियों में नहाने के खतरे को सामने ला दिया है। पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बैरिकेडिंग पार न करें और तेज बहाव वाले घाटों या गहरे पानी में जाने से बचें। साथ ही सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।