{"_id":"68370ffdc64a56ae3c0a20e3","slug":"king-cobra-ka-video-child-seen-playing-with-king-cobra-like-a-toy-video-goes-viral-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cobra Ka Video: बच्चे ने कोबरा को समझ लिया खिलौना और लगा खेलने, फिर जो हुआ वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Cobra Ka Video: बच्चे ने कोबरा को समझ लिया खिलौना और लगा खेलने, फिर जो हुआ वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Wed, 28 May 2025 07:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 28 May 2025 07:04 PM IST
सार
King Cobra Ka Video: बच्चों को खिलौनो का काफी शौक होता है। वह जमीन पर पड़े किसी भी चीज को उठाकर उसके साथ खेलने लगते हैं। खेल-खेल में वह कभी-कभी ऐसा कारनामा कर देते हैं, जिससे लोग हैरान हो जाते हैं।
विज्ञापन
बच्चे ने कोबरा को समझ लिया खिलौना और लगा खेलने,
- फोटो : X@rareindianclips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
King Cobra Ka Video: बच्चों को खिलौनो का काफी शौक होता है। वह जमीन पर पड़े किसी भी चीज को उठाकर उसके साथ खेलने लगते हैं। खेल-खेल में वह कभी-कभी ऐसा कारनामा कर देते हैं, जिससे लोग हैरान हो जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
सांप को देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है, लेकिन एक बच्चे का सांप के साथ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चा जिस सांप के साथ खेल रहा है, वो कोई आम सांप नहीं है, बल्कि कोबरा है। इस सांप की दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में गिनती होती है।
विज्ञापन
कोबरा सांप अगर किसी को काट ले तो, कुछ ही समय में मौत हो सकती है। इसके कारण सांप को देखते ही लोग दूर भागते हैं, लेकिन बच्चा बिल्कुल भी नहीं डर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं बच्चा एक कोबरा सांप के साथ खेल रहा है। कभी वो सांप के फन के साथ छेड़खानी करता है तो कभी उसे पकड़ने की कोशिश करता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सांप उसे बिल्कुल नहीं काट रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
Cobra vs Babua pic.twitter.com/1gpOZt7d3S
— rareindianclips (@rareindianclips) May 26, 2025
Viral Video: फ्लाइट में अचानक से घुसा कबूतर और खूब मचाया हंगामा, पैसेंजर से लेकर क्रू तक पकड़ने में जुटे
Viral Video: कोचिंग टीचर ने स्टूडेंट को लातों-डंडों से पीटा और दी भद्दी गालियां, लोगों ने कर दी एक्शन की मांग
सांप के साथ बच्चे के खेलने का यह वीडियो अविश्वसनीय और अकल्पनीय है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक करीब 50 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, कोबरा बनाम बबुआ। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, जहर निकाला होगा पक्का। एक अन्य यूजर ने कहा कि जहर निकाल देते हैं, लेकिन डर तो लगा रहता है।