फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Allegedly Demands 1050 dollar Back After Woman Rejects Him for Being Bald

पहली डेट पर खर्च किए 1 लाख रुपये, गंजा होने पर महिला ने किया रिजेक्ट, अब शख्स ने मांगे पैसे वापस

Thu, 15 Oct 2026 05:21 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 15 Oct 2026 05:21 PM IST
सार

Viral: पहली डेट पर करीब एक लाख रुपये खर्च करने वाले शख्स को महिला ने गंजेपन की वजह से रिश्ता आगे बढ़ाने से मना कर दिया। इसके बाद शख्स ने कथित तौर पर पैसे वापस मांगे। सोशल मीडिया पर लोग महिला और पुरुष, दोनों के व्यवहार पर अपनी राय दे रहे हैं।

विज्ञापन
Man Allegedly Demands 1050 dollar Back After Woman Rejects Him for Being Bald
गंजा होने पर महिला ने किया रिजेक्ट - फोटो : AI

विस्तार

विज्ञापन

पहली डेट को यादगार बनाने के लिए कोई महंगे रेस्टोरेंट में ले जाता है, तो कोई खास सरप्राइज प्लान करता है। लेकिन क्या हो अगर इतनी शानदार डेट के बाद भी रिश्ता आगे न बढ़े और खर्च किए गए पैसे वापस मांग लिए जाएं? सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी ही एक डेटिंग स्टोरी चर्चा में है। एक महिला ने बताया कि एक शख्स उसे लग्जरी कार में बैठाकर महंगे रेस्टोरेंट में ले गया। पूरी शाम उसने महिला की पसंद का ध्यान रखा और डेट पर करीब एक लाख रुपये खर्च किए। लेकिन अगले ही दिन महिला ने उसे सिर्फ दोस्त बने रहने का मैसेज भेज दिया। इसके बाद शख्स ने कथित तौर पर उससे डेट पर खर्च किए गए पैसे वापस मांग लिए।

लग्जरी कार से मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट तक का सफर
यह मामला एक्सपर महिला के अकाउंट के पोस्ट से सामने आया। महिला के मुताबिक पहली डेट को खास बनाने के लिए शख्स ने पूरा प्लान सरप्राइज रखा था। उसने एक लग्जरी काली कार बुक की और महिला को मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट में ले गया। वहां उसने पहले से टेबल बुक कर रखी थी। महिला ने बताया कि पूरे समय शख्स ने उसके लिए दरवाजे खोले और खाने का ऑर्डर भी खुद ही किया। महिला के पोस्ट के मुताबिक उस शाम का कुल खर्च 1050 डॉलर यानी करीब एक लाख रुपये था। हालांकि, यह रकम और डेट से जुड़ी दूसरी बातें महिला की ओर से साझा की गई जानकारी पर आधारित हैं।
विज्ञापन


 गंजेपन की वजह से किया रिजेक्ट
महिला ने बताया कि अगले दिन उसने शख्स को मैसेज किया। उसने कहा कि शाम अच्छी रही, लेकिन उसे नहीं लगता कि दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ सहज रह पाएंगे। इसलिए उसने रिश्ता आगे बढ़ाने के बजाय दोस्त बने रहने की बात कही। जब शख्स ने रिजेक्शन की वजह पूछी, तो महिला ने कथित तौर पर साफ कह दिया कि उसे उसका गंजापन पसंद नहीं आया। महिला ने इस बातचीत के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बताया कि इसके बाद शख्स ने डेट पर खर्च किए गए 1050 डॉलर वापस मांग लिए। महिला ने इस घटना पर तंज कसते हुए लिखा कि शिष्टाचार अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स दो पक्षों में बंट गए। कुछ लोगों का कहना है कि डेट पर खर्च करना शख्स का अपना फैसला था। किसी के साथ रिश्ता आगे बढ़ाना या न बढ़ाना महिला की मर्जी है, इसलिए पैसे वापस मांगना सही नहीं है। वहीं, कुछ यूजर्स ने महिला के रवैये पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि किसी के साथ सिर्फ उसके लुक की वजह से रिश्ता न बढ़ाना उसकी पसंद हो सकती है, लेकिन इतने महंगे डेट के बाद इस तरह जवाब देना ठीक नहीं लगा। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि क्या डेट खत्म होने के बाद शख्स अचानक गंजा हो गया था? एक और यूजर ने कहा कि गंजेपन को भी एक मौका देना चाहिए। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर डेटिंग, पसंद-नापसंद और महंगे डेट के खर्च को लेकर बहस की वजह बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed