सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man seen brushing colour onto samosa real or fake internet confused video goes viral

Viral Video: समोसे पर ब्रश से रंग लगाता दिखा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 23 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स समोसे पर ब्रश से रंग लगाता नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद समोसे के असली और नकली होने को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। 

Man seen brushing colour onto samosa real or fake internet confused video goes viral
ब्रश से समोसे पर रंग लगाता शख्स - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Samosa Colour Viral Video: समोसा भारत के सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में से एक है। लोग इसे तीखी हरी या मीठी चटनी के साथ खाना बेहद पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स समोसे पर ब्रश से रंग लगाता नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने इसे खाने में मिलावट का मामला बता दिया, जबकि एक दावा ये भी है कि ये खाने वाले समोसे नहीं, बल्कि सजावट के लिए बनाए गए नकली समोसे हैं।



Viral Video: मुंबई में घर किराए पर लेना कितना मुश्किल, शख्स ने बताई सपनों के शहर की कड़वी सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: तमिलनाडु के थूथुकुडी में दिखा दुर्लभ बवंडर का नजारा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

वीडियो में एक शख्स जमीन पर बैठा दिखाई देता है। उसके आसपास समोसे जैसी चीजें रखी हैं, जिसमें से कुछ हल्के तो कुछ सुनहरे रंग के दिखाई दे रहे हैं। शख्स ब्रश की मदद से इन पर रंग लगाता नजर आता है। पास में रंग से भरे छोटे-छोटे डिब्बे भी रखे हुए हैं। ये नजारा लोगों को उलझन में डाल रहा है, क्योंकि यह किसी कुकिंग प्रोसेस से ज्यादा पेंटिंग जैसा दिखाई देता है।
 


वायरल हो रहे समोसे के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- मुझे लगा था समोसे शुद्ध होते हैं, लेकिन यहां भी मिलावट हो है।  वीडियो को अबतक कई हजारों बार देखा जा चुका है, तो वहीं सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। 


Viral Video: सड़क पर पड़ा 500 का नोट उठाना पड़ सकता है भारी, पुलिस ने किया खतरनाक स्कैम को लेकर अलर्ट


समोसे पर ब्रश से रंग लगाते इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- समोसे को रंगने की क्या जरूरत है, इससे क्या फायदा होगा? वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा- समोसा भी गद्दार निकला। हालांकि बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स भी हैं, जिन्होंने दावा किया कि वीडियो में दिख रहे समोसे असली नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed