फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   nepal flash flood huge rock flowing nepal badh napal flood news

फ्लैश फ्लड की ताकत देखकर लोगों के उड़े होश, नदी में बहता दिखा विशाल पत्थर, केदारनाथ की घटना से जोड़ रहे लोग

Thu, 27 Aug 2026 09:51 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 27 Aug 2026 09:51 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर नेपाल में आई भयानक बाढ़ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। इसे लोग केदारनाथ की घटना से जोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
nepal flash flood huge rock flowing nepal badh napal flood news
फ्लैश फ्लड की ताकत देखकर लोगों के उड़े होश, नदी में बहता दिखा विशाल पत्थर - फोटो : एक्स

विस्तार

नेपाल में आई अचानक भीषण बाढ़ के डरावने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बाढ़ का अब एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें पानी के तेज बहाव के साथ एक विशाल पत्थर भी बहता नजर आ रहा है। पत्थर पानी और मलबे के साथ बहता हुआ दिख रहा है और एक गांव के पास जाकर रुक जाता है। वीडियो में दिख रहे मंजर से पता चलता है कि पहाड़ों में अचानक आने वाली बाढ़ सिर्फ पानी नहीं लाती, बल्कि अपने साथ भारी पत्थर और चट्टानें भी बहाकर ले आती है।

विज्ञापन


नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी के क्षेत्र में भयानक बाढ़ आई थी। 26 अगस्त की सुबह नदी में तेजी पानी बढ़ा और पानी, मिट्टी और पत्थरों का तेज बहाव नीचे आया। अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (ICIMOD) के मुताबिक, अचानक आई इस बाढ़ में पानी के साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी और बोल्डर भी भोटेकोशी और त्रिशूली नदी सिस्टम में आए। 
विज्ञापन


इस वीडियो को 2013 की केदारनाथ आपदा से भी जोड़ा जा रहा है। उस दौरान चोराबाड़ी झील टूटने के बाद भारी मात्रा में पानी नीचे आया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पानी के साथ बड़े ग्लेशियल बोल्डर और मलबा नीचे आए, जिससे केदारनाथ और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

क्यों जापान में भालुओं को मारा जा रहा? अभी तक 14 हजार को मार दिया गया, आखिर क्या है वजह


क्यों नदी में आया पानी का इतना तेज बहाव? 

 नेपाल में बाढ़ के दौरान भोटेकोशी नदी का पानी अचानक बढ़ गया। शुरुआती तकनीकी जानकारी में बताया गया है कि बाढ़ का बड़ा हिस्सा तिब्बत की तरफ से आया और इसके बाद भोटेकोशी से होकर त्रिशूली नदी की तरफ बढ़ा। फ्लैश फ्लड के दौरान पानी बहुत तेजी से बढ़ता है। पहाड़ी ढलान की वजह से इसकी रफ्तार और ताकत बढ़ जाती है। इसलिए पानी अपने साथ मिट्टी, पेड़, पत्थर और बड़े बोल्डर तक बहा सकता है। नेपाल का यह वीडियो इसी खतरनाक ताकत को स्पष्ट दिखाता है।



 

नेपाल में आई बाढ़ का अभी तक नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह


इन विनाशकारी बाढ़ में अभी तक 359 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ ने कई क्षेत्रों में परिवहन और संपर्क ढांचा को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 35 पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज बह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed