फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Lunar Eclipse 2026 Lunar Eclipse August 2026 Where Will Be Watch Chandra Grahan Know Details Chandra Grahan

कब और किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण? खून की तरह लाल हो जाएगा चांद, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

Thu, 27 Aug 2026 10:37 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 27 Aug 2026 10:37 PM IST
सार

27-28 अगस्त की रात को साल 2026 का आखिरी ग्रहण चंद्र ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण 28 अगस्त की सुबह 6:53 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:32 बजे समाप्त होगा। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, क्योंकि उस समय यहां पर दिन होगा। 

विज्ञापन
Lunar Eclipse 2026 Lunar Eclipse August 2026 Where Will Be Watch Chandra Grahan Know Details Chandra Grahan
कब और किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्र ग्रहण 2026: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 27-28 अगस्त की रात बेहद खास है। इस दिन साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। अपने रंग की वजह से यह चंद्र ग्रहण बेहद अनोखा होगा। ग्रहण के दौरान चांद खून की तरह लाल नजर आएगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, तो सूर्य का प्रकाश पृथ्वी की वजह से चंद्रमा पर नहीं पड़ता है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। 

विज्ञापन


27-28 अगस्त की रात को चंद्र ग्रहण लगेगा। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा की सतह के 96 प्रतिशत भाग को ढक लेगी। इससे चंद्रमा का रंग गहरा लाल हो जाएगा, क्योंकि उस पर पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर और मुड़कर आने वाला प्रकाश पड़ेगा। इस दौरान आसमान में अनोखा नजारा दिखेगा।
विज्ञापन


कब है चंद्र ग्रहण? 

यह चंद्र ग्रहण 27 और 28 अगस्त की रात को लगेगा और यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा का बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा। इस ग्रहण को उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के कुछ इलाकों में देखा जा सकता है। भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण 28 अगस्त की सुबह 6:53 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:32 बजे समाप्त होगा। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, क्योंकि उस समय यहां पर दिन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों जापान में भालुओं को मारा जा रहा? अभी तक 14 हजार को मार दिया गया, आखिर क्या है वजह


क्यों लगता है चंद्र ग्रहण? 

सूर्य का पृथ्वी चक्कर लगाती है। चंद्रमा एक उपग्रह है और धरती की परिक्रमा करता है। इस दौरान एक समय ऐसा आता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। इसके कारण सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है और पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ती है। 

नेपाल में आई बाढ़ का अभी तक नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगता है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, हर महीने के शुक्ल पक्ष की आखिर तिथि को पूर्णिमा पड़ती है। पूर्णिमा के दिन पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरेगी, तब यह आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed