फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   pratapgarh funeral procession living daughter fell in love with other caste youth up news in hindi

वायरल: जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार, अब तेरहवीं की तैयारी कर रहे परिजन, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 28 Sep 2026 01:55 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 28 Sep 2026 01:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक परिवार ने अपनी बेटी को जिंदा अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन
pratapgarh funeral procession living daughter fell in love with other caste youth up news in hindi
जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार, अब तेरहवीं की तैयारी कर रहे परिजन, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरा - फोटो : एक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर युवती के प्रेम विवाह से एक परिवार इतना नाराज हुआ है कि जिंदा बेटी की ही शवयात्रा निकाल दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बालिग बेटी ने कहा कि उसे और उसके पति को परेशान न किया जाए। वह अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीना चाहती है। आइए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन


यह अजीबोगरीब मामला प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक गांव की युवती का दूसरी बिरादरी के युवक से प्यार करती थी। प्रेम पसंग में एक महीने पहले युवती लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने दो दिन पहले ही युवती को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया।
विज्ञापन


युवती ने थाने में प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की। इससे नाराज परिजनों ने थाने में ही कह दिया कि उनके लिए बेटी अब मर चुकी है। गांव लौटकर परिवार ने रविवार  युवती का पुतला बनाकर प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और दाह संस्कार कर दिया। अब परिवार तेरहवीं की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिहार में दिखा रहस्यमयी जल बवंडर, आसमान में बादलों तक दिखा स्तंभ, जानिए क्यों और कैसे बनता है वाटरस्पाउट

इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा होने लगी है। बेटी ने अपने बयान में साफ-साफ कहा है कि वो बालिग हो चुकी है और अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसका कहना है कि मेरे पति को और मेरे घर वालो को परेशान न किया जाय।

महिला रैपिडो राइडर को दोगुना किराया देता शख्स, फिर जो हुआ छू लेगा आपका दिल, देखें वीडियो

युवती ने कहा कि मैं अपने प्रेमी विनोद से प्यार करती हूं। मैं बालिग हूं और अब उसी के साथ रहना चाहती हूं, क्योंकि मैं उसको पति मान चुकी हूं। घरवाले हमें परेशान न करें। हम दोनों अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं और किसी ने मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed