फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी चढ़ाकर निकली महिला, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ लिया माथा
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक स्कूटी सवार महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फुट ओवरब्रिज पर से ही स्कूटी दौड़ाते हुए निकलती नजर आती है।
विस्तार
शराब की दुकान में घुसा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी, लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूटी पर सवार होकर फुट ओवरब्रिज के पास पहुंचती है। इसके बाद वह स्कूटी को उसी रास्ते की ओर मोड़ देती है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पैदल यात्री सड़क पार करने के लिए करते हैं। हैरानी की बात यह है कि महिला स्कूटी समेत फुट ओवरब्रिज पर चढ़ जाती है। इसके बाद महिला बिना रुके स्कूटी चलाते हुए फुट ओवरब्रिज को पार करती नजर आती है।
मैडम को RTO ने एक स्पेशल लाइसेंस दिया है😀 https://t.co/qhepG70O1E
— Manoj Agrawal 🇮🇳 (@Manoj_Indore) September 27, 2026
फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी दौड़ाती महिला के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- मैडम को RTO ने एक स्पेशल लाइसेंस दिया है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। कैमरे में कैद हुआ यह नजारा लोगों को इसलिए भी हैरान कर रहा है, क्योंकि फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी ले जाना आम बात नहीं है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के मन में भी एक सवाल उठ रहा है- आखिर दीदी इतनी ऊंचाई तक स्कूटी लेकर पहुंचीं कैसे? वहीं लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- फुट ओवरब्रिज का नया इस्तेमाल। दूसरे शख्स ने लिखा- जहां रास्ता दिखे, वहीं स्कूटी चला दो।
वायरल वीडियो: पहली बार जयपुर मेट्रो में बैठी रूसी महिला, अनुभव शेयर कर कही ऐसी बात
महिला रैपिडो राइडर को दोगुना किराया देता शख्स, फिर जो हुआ छू लेगा आपका दिल, देखें वीडियो