फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's Vithya Ramraj break legendary P T Usha national record win bronze medal at Asian Games

एशियाड में वित्या को दूसरा पदक: पीटी उषा के किस रिकॉर्ड को तोड़ा? महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में दिलाया कांसा

Mon, 28 Sep 2026 05:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Sep 2026 05:22 PM IST
सार

भारत की वित्या रामराज ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। वित्या ने महिला 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के दम पर पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
India's Vithya Ramraj break legendary P T Usha national record win bronze medal at Asian Games
वित्या रामराज - फोटो : Twitter

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को वित्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में देश के लिए कांस्य पदक जीता। रामराज ने रोमांचक फाइनल में 54.75 सेकेंड के साथ अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ साथ वित्या ने दिग्गज भारतीय एथलीट पीटी उषा के 42 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 
विज्ञापन

लगातार पदक की दौड़ में बनी रहीं वित्या
भारतीय एथलीट पूरी रेस के दौरान मेडल की दौड़ में बनी रहीं। उन्होंने अंतिम क्षणों में भी अपनी स्थिति बनाए रखी, लेकिन वह मरियम करीम का मुकाबला नहीं कर सकीं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मरियम करीम ने 54.31 सेकेंड के गेम्स-रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि कजाकिस्तान की एडेलिना जम्स ने 54.58 सेकेंड के अपने पर्सनल बेस्ट समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय रिकॉर्ड में किया सुधार 
वित्या रामराज ने 55.42 सेकेंड के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में 0.67 सेकेंड का सुधार किया। यह रिकॉर्ड उषा ने 1984 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में बनाया था, जहां वह ओलंपिक फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं। पीटी उषा का 55.42 सेकेंड का रिकॉर्ड 1984 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक से कायम था, जिसमें वह चौथे स्थान पर रहने के कारण बहुत कम अंतर से पोडियम से चूक गई थीं। रामराज ने साल 2023 में इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी, लेकिन एशियन गेम्स 2026 में इसमें सुधार करते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड बना लिया।

रामराज ने इससे पहले एशियन गेम्स 2023 में उषा के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था। तीन साल बाद आखिरकार वह उस रिकॉर्ड से आगे निकल गईं जो भारतीय एथलेटिक्स में सबसे लंबे समय तक कायम रहने वाले रिकॉर्ड्स में से एक था। अन्य भारतीय एथलीट अनु राघवन ने भी फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। लेन आठ में दौड़ते हुए राघवन ने 55.88 सेकेंड (निजी सर्वश्रेष्ठ) के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। फाइनल में पहुंचने से पहले उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ समय 56.54 सेकेंड था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed