Viral Video: बारिश में सड़क पर भरा था पानी, लोगों की मदद के लिए पहुंचा स्पाइडरमैन, मुंबई का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर मुंबई के भिवंडी इलाके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पानी से भरी सड़क पर लोगों की मदद करने के लिए स्पाइडरमैन उतर आया है। वीडियो ने लोगों के दिल को जीत लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह जगह-जगह पानी भर गया है। इसके कारण लोगों की ट्रैफिक जाम से लेकर जल जमाव तक सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुश्किल वक्त में लोगों की मदद करने वाला स्पाइडरमैन दिख रहा है। स्पाइडरमैन एक काल्पनिक सुपरहीरो है, जिसे मुश्किल में मदद करने वाले के तौर पर जाना जाता है। यह किरदार बचपन से ही लोगों के मन में बैठा हुआ है।
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक युवक ने स्पाइडरमैन बनकर कुछ ऐसा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके साथ ही लोगों के दिल को भी जीत लिया है। युवक ने लाल-नीले रंग की स्पाइडरमैन की ड्रेस पहनी हुई और पानी से भरी सड़क पर खड़ा हो गया है। वह ट्रैफिक संभालने से लेकर जलभराव कम करने तक में लोगों की कर रहा है।
इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भरा हुआ है और वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान स्पाइडरमैन की वेशभूषा पहना युवक ट्रैफिक को व्यवस्थित करता, रास्ता साफ करता और राहगीरों का हौसला बढ़ाता नजर आ रहा है।
#WATCH | Bhiwandi, Maharashtra | A local, Shadab, dressed as 'Spider-Man ', assists traffic movement amid waterlogging in Bhiwandi. pic.twitter.com/kFqPOaYgWx
— ANI (@ANI) July 7, 2026
Viral Video: पार्क के ओपन जिम में बुजुर्ग आंटी ने दिखाया ऐसा दम, वीडियो देख लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
बताया जा रहा है कि युवक का नाम शादाब है। समाचार एजेंसी ANI ने उससे बात की है, जिसमें उसने बताया कि इलाके में जलभराव होने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोगों की परेशानी देखकर उसने खुद मदद करने का निर्णय लिया।
Viral Video: अमेरिका में एक नाई की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शादाब ने बताया कि वह फिल्मों में स्पाइडरमैन को लोगों की मदद करते देखता था, जिससे प्रेरित होकर उसने सोचा कि अगर वह भी किसी की मुश्किल आसान कर सके, तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। इसी सोच के साथ उसने स्पाइडरमैन की पोशाक पहनी और सड़क पर उतर गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लोगों के दिल को जीत रहा है।