फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   surya grahan 2027 date time first solar eclipse india visibility

कब लगेगा 2027 का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए तारीख, समय और भारत में दिखेगा या नहीं

Wed, 28 Oct 2026 06:58 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 28 Oct 2026 06:58 PM IST
सार

साल 2027 में पहला ग्रहण 6 फरवरी, शनिवार के दिन लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक, शाम 6 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगा और रात 12 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगा। 

विज्ञापन
surya grahan 2027 date time first solar eclipse india visibility
कब लगेगा 2027 का पहला सूर्य ग्रहण? - फोटो : AI

विस्तार

खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए साल 2027 बेहद खास है। अगले साल आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होंगी। इसमें सूर्य ग्रहण भी शामिल है। लोगों के मन में सवाल है कि साल 2027 में सूर्य ग्रहण कब लगेगा, कितनी देर तक रहेगा और क्या भारत में दिखेगा? 

विज्ञापन


साल 2027 का पहला सूर्य ग्रहण 6 फरवरी, शनिवार के दिन लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। 6 फरवरी 2027 को लगने वाला वलयाकार सूर्य ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक, शाम 6 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगा और रात 12 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।  
विज्ञापन


कहां दिखेगा 2027 का पहला सूर्य ग्रहण? 

6 फरवरी 2027 को लगने वाला सूर्य ग्रहण दुनिया के कुछ इलाकों में नजर आएगा।  दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखेगा। भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

surya grahan 2027 date time first solar eclipse india visibility
कब लगेगा 2027 का पहला सूर्य ग्रहण? - फोटो : Freepik

क्यों लगता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा के आने पर सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान जिस स्थान पर परछाई पड़ती है वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखाई देता। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तब सूर्य ग्रहण की घटना होती है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है, पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण। 

कजरारे-कजरारे गाने पर लड़की ने किया धमाकेदार डांस, नीले लहंगे में अदाओं ने जीता दिल

surya grahan 2027 date time first solar eclipse india visibility
कब लगेगा 2027 का पहला सूर्य ग्रहण? - फोटो : Freepik

तीन तरह के होते हैं सूर्य ग्रहण 

पूर्ण सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब धरती और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। चंद्रमा की छाया पूरी तरह धरती को ढक लेती है। इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया धरती पर पड़ती है, जिससे अंधेरा सा नजारा हो जाता है। इस अवस्था को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

कभी भाभा रिसर्च सेंटर में करते थे नौकरी, फिर क्यों बन गए संन्यासी? M.Tech वाले बाबा की कहानी हुई वायरल

वलयाकार सूर्य ग्रहण

इस सूर्य ग्रहण में धरती से चंद्रमा दूर होता है। इस समय चांद, सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकता है, लेकिन इस दौरान सूर्य रिंग आफ फायर जैसा दिखता है और आकार में भी छोटा दिखता है। 

छठ पर घर जाने और मां से किया वादा पूरा करने के लिए मजदूर ने किया ऐसा काम, कहानी जानकर नम हो जाएंगी आंखें

आंशिक सूर्य ग्रहण 

आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है, लेकिन एक पक्ति में सूर्य, चंद्रमा और धरती नहीं होते हैं। सूर्य का सिर्फ एक भाग ही ढका हुआ नजर आएगा। आंशिक सूर्य ग्रहण को ही खंडगास सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed