फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral engineer monk video barc job left to become sanyasi

कभी भाभा रिसर्च सेंटर में करते थे नौकरी, फिर क्यों बन गए संन्यासी? M.Tech वाले बाबा की कहानी हुई वायरल

Wed, 28 Oct 2026 06:16 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 28 Oct 2026 06:16 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इंजीनियर संन्यासी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि वह कंप्यूटर साइंस से एमटेक किए थे और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में काम करते थे, लेकिन नौकरी छोड़कर संन्यासी बन गए। 

विज्ञापन
viral engineer monk video barc job left to become sanyasi
कभी भाभा रिसर्च सेंटर में करते थे नौकरी, फिर क्यों बन गए संन्यासी? - फोटो : instagram

विस्तार

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो किसी को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही इंजीनियर संन्यासी का वीडियो वायरल हो रहा है। वह बड़ी-बड़ी दाढ़ी और बाल, भगवा कपड़ा और अंग्रेजी में बात करते हुए दिख रहे हैं। इस शख्स के वीडियो को देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे, क्योंकि अगर इस शख्स की बात माने तो इसने अपना अच्छा खासा करियर छोड़कर संन्यासी बनने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का दावा है कि उसने 2002 में कंप्यूटर साइंस से एमटेक किया था। उसके बाद उसने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में 1 साल तक काम किया। फिर उन्होंने अचानक नौकरी छोड़ दी और संन्यासी बन गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है,जिसका कैप्शन है एक इंजीनियर ने BARC की अपनी नौकरी छोड़ दी और संन्यासी बन गया। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा शख्स गेरुआ कपड़ा पहना है, बड़े-बड़े उलझे बाल और दाढ़ी वाला शख्स हंसता हुआ नजर आता है। वीडियो बनाने वाला उनसे पूछता है कि 2002 में आपने क्या किया। तब वह हंसते हुए कहता है कि उसने कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। 6 महीने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में ट्रेनिंग की और फिर वहां नौकरी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Mohit Pawar | Portrait & Documentary Photographer | India (@nomadic_mohit)




छठ पर घर जाने और मां से किया वादा पूरा करने के लिए मजदूर ने किया ऐसा काम, कहानी जानकर नम हो जाएंगी आंखें

फिर संन्यासी हंसते हुए कहता है कि हां मैंने बार्क में मुंबई में काम किया। फिर एमटेक किया। ट्रेनिंग होने के बाद भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में काम किया। वहां से निकलते ही संन्यासी लोगों के साथ चला गया। फिर शख्स ने कहा कि जन्म और मृत्यु का एक निश्चित समय होता है और इसके बीच का जो थोड़ा समय है वहीं जिंदगी है और ये जीवन बहुत जरूरी है। 

कजरारे-कजरारे गाने पर लड़की ने किया धमाकेदार डांस, नीले लहंगे में अदाओं ने जीता दिल

इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि बोलने के तरीके से यह केरल का लगता है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed