Viral Video: एक-दूसरे से झगड़ा करते वक्त पत्नी से पति को छत से फेंका नीचे, लोग बोले- पुरुष समाज खतरे में है
Pati Patni ka Video: वीडियो में एक पति-पत्नी अपने घर की छत पर झगड़ते नजर आते हैं और मामला इस हद तक पहुंच जाता है कि पत्नी अपने गुस्से में पति को छत से नीचे धक्का दे देती है। यह देख हर कोई शॉक हो जा रहा है साथ ही लोग यह मुद्दा भी उठा रहे हैं कि महिलाओं को आजकल आखिर हो क्या गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हम खुद हैरान हो जाते हैं और सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर आज के जमाने में क्या से क्या हो रहा है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका कर रख दिया है। वीडियो में एक पति-पत्नी अपने घर की छत पर झगड़ते नजर आते हैं और मामला इस हद तक पहुंच जाता है कि पत्नी अपने गुस्से में पति को छत से नीचे धक्का दे देती है। यह देख हर कोई शॉक हो जा रहा है साथ ही लोग यह मुद्दा भी उठा रहे हैं कि महिलाओं को आजकल आखिर हो क्या गया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कहते हैं कि शादी के बाद वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़ों का होना आम सी बात मानी जाती है, लेकिन यह झगड़ा कुछ ज्यादा ही आगे निकल गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों के बीच यानी पति और पत्नी के बीच बहस होती है और फिर अचानक महिला, अपना आपा खोते हुए, पति को इतनी जोर से पीछे धकेलती है कि वह सीधा नीचे जा गिरता है। सौभाग्य से नीचे एक झोपड़ी थी, जिसने उसके गिरने की रफ्तार को कम कर उसे किसी गंभीर चोट से बचा लिया।
Me and who?🥰 pic.twitter.com/q1FXBBOSVO
— rareindianclips (@rareindianclips) April 10, 2025
इतने लोग देख चुके हैं वीडियो
इस पूरी घटना को किसी तीसरे व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया और यही वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। महज 20 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @rareindianclips नामक अकाउंट से साझा किया गया है। अब तक इसे 41 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरानी भी जता रहे हैं।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दो वर्गों में बट गई है। कुछ यूजर्स महिला के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं और इसे खतरनाक बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस घटना की बैक स्टोरी जानने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर यही हरकत किसी पति ने की होती, तो महिला आयोग अब तक मोर्चा खोल चुका होता।” वहीं, एक और यूजर ने सवाल उठाया, “वीडियो तो वायरल है, पर इसकी असली कहानी क्या है, यह सामने आना चाहिए।” जहां कुछ लोग इस क्लिप को गंभीरता से ले रहे हैं, वहीं कुछ यूज़र्स इसे हल्के-फुल्के मजाक के तौर पर भी देख रहे हैं। बावजूद इसके, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया है और अब सभी इसकी असलियत जानने को उत्सुक हैं।