{"_id":"5e28024f8ebc3e4ae569264c","slug":"budget-2020-bse-to-remain-opens-on-1-febraury-these-are-the-timings","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट वाले दिन खुला रहेगा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, यह रहेगा कारोबारी समय","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बजट वाले दिन खुला रहेगा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, यह रहेगा कारोबारी समय
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
BSE
विज्ञापन
1 फरवरी, शनिवार को पेश होने जा रहे है बजट के दिन शेयर बाजार में भी कारोबार होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने इसके बारे में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। शेयर बाजार में केवल सोमवार से शुक्रवार के बीच कार्य होता है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। इससे पहले 28 फरवरी 2015 को भी शेयर बाजार में बजट वाले दिन कारोबार हुआ था। उस दिन भी शनिवार था। त्तकालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तब बजट को पेश किया था।
इस बार का बजट काफी अहम है क्योंकि यह ऐसे वक्त पर आ रहा है जब अर्थव्यवस्था में सुस्ती छाई हुई है और विकास दर पांच फीसदी रही है। इससे पहले भी वित्त मंत्री विकास दर में इजाफे के लिए पिछले कुछ महीनों में काफी बड़ी घोषणाएं कर चुकी हैं।
हाल ही में अंतरऱाष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी विश्व आर्थिक मंच में भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अपने विकास दर के अनुमान को घटा दिया है। पूरे विश्व के लिए जहां विकास दर का अनुमान 3.3 फीसदी का किया है, वहीं भारत के लिए यह अनुमान 4.8 फीसदी है। आईएमएफ ने इसके लिए एनबीएफसी कंपनियों में स्ट्रेस और क्रेडिट ग्रोथ में कमी को जिम्मेदार माना है।
Trending Videos
यह रहेगा समय
बीएसई की सूचना के अनुसार एक फरवरी को सुबह 9 बजे से लेकर के दोपहर 3.30 बजे तक कारोबार होगा। इस दौरान निवेशक सामान्य करोबार कर सकेंगे। बजट के दौरान हमेशा शेयर बाजार खुला रहता है। इस दिन वित्त मंत्री के बजट भाषण से बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।