{"_id":"6206af6fd050013865732ef6","slug":"sebi-action-on-anil-ambani-including-reliance-home-finance-and-three-more-banned-from-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेबी की कार्रवाई: अनिल अंबानी समेत तीन और को बाजार से किया प्रतिबंधित, रिलायंस होम फाइनेंस पर भी पाबंदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेबी की कार्रवाई: अनिल अंबानी समेत तीन और को बाजार से किया प्रतिबंधित, रिलायंस होम फाइनेंस पर भी पाबंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
अनिल अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भारतीय बाजार के दिग्गज रहे अनिल अंबानी के दिन काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। अब बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने उन पर बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड पर भी सेबी ने बैन लगा दिया है।
Trending Videos
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेबी ने शुक्रवार को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कंपनी से संबंधित कथित धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया। तीन अन्य व्यक्ति अमित बापना, रवींद्र सुधाकर और पिंकेश आर शाह हैं जिन पर सेबी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
