{"_id":"6a7408de9f5809df310e35e6","slug":"sensex-climbs-201-43-points-to-78-782-43-in-opening-trade-nifty-marginally-up-by-16-35-points-to-24-641-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Update: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
The Bonus Market Update: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला
Thu, 06 Aug 2026 09:39 AM IST
Pavan
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Pavan
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:39 AM IST
सार
घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 16.35 अंक की बढ़त के साथ 24,641 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
Share Market
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को सकारात्मक शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 16.35 अंक बढ़कर 24,641 पर कारोबार करता दिखा।
नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव
विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार से शेयर बाजार में उन कंपनियों के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) लागू किया गया है, जिनके शेयरों में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) का कारोबार होता है। इसके बाद से सेंसेक्स और निफ्टी में सामान्य से अलग रुख देखने को मिल रहा है। यह नई व्यवस्था शेयरों के क्लोजिंग प्राइस को अधिक पारदर्शी और मजबूत तरीके से तय करने के लिए शुरू की गई है।
रुपये सात पैसे कमजोर
वहीं, विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे कमजोर होकर 95.15 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है, जिससे दिनभर बाजार की दिशा तय हो सकती है।
विज्ञापन
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान जिन कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही, उनमें शामिल हैं-
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.13 प्रतिशत गिरकर 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही थी। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए सकारात्मक माना जाता है, क्योंकि इससे महंगाई और आयात बिल पर दबाव कम हो सकता है।
आरबीआई के फैसले से निवेशकों का भरोसा मजबूत
बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लगातार चौथी बार रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया। केंद्रीय बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति का रुख भी 'न्यूट्रल' बनाए रखा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आगे ब्याज दरों में कोई भी बदलाव महंगाई और आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगा। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। वहीं महंगाई का अनुमान घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
विशेषज्ञों ने क्या कहा?
एचएसटी वेल्थ के संस्थापक और सीईओ हरिसेलवन राधाकृष्णन ने कहा कि हाल के समय में भारत की आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत दिखाई दे रही है। आरबीआई द्वारा विकास दर का अनुमान बढ़ाना और महंगाई का अनुमान कम करना घरेलू अर्थव्यवस्था पर भरोसा बढ़ाने वाला कदम है।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे थे। वहीं चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट हल्की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को अधिकांशतः गिरावट के साथ बंद हुए।
विदेशी निवेशकों ने की बिकवाली, पिछले सत्र का प्रदर्शन
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 943.42 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 152.05 अंक (0.19%) की बढ़त के साथ 78,581 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 9.75 अंक (0.04%) चढ़कर 24,624.65 अंक पर बंद हुआ था।

- टाइटन
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- इटरनल
- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
- एशियन पेंट्स
- वहीं पावर ग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और एक्सिस बैंक के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।