{"_id":"69f2d007c4b00af73e066f3e","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-news-today-market-news-and-updates-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Updates: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 24000 से नीचे और रुपया 95 पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
The Bonus Market Updates: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 24000 से नीचे और रुपया 95 पार
बिजनेस न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kumar Vivek
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार
Share Market Opening Bell: पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक एक बार फिर फिसल गए हैं। आइए जानते हैं बाजार का हाल विस्तार से।
शेयर मार्केट ओपनिंग
- फोटो : amarujala.com
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया संकट के कारण होर्मुज पर जारी अनिश्चितता के बीच भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर भारी बिकवाली दिखी। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बाद गुरुवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक भी फिसल गए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 959.22 (-1.23%) अंकों तक टूट गया और 76,537.14 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी -285.66 (-1.18%) अंक कमजोर होकर 23,892.00 के स्तर पर पहुंच गया।
Trending Videos
शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.07 पर आ गया। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार के उतार-चढ़ाव को ट्रैक करने वाला इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स या इंडिया वीआईएक्स 4.90 चढ़कर 18.29 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को बाजार से 2,468.42 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी की निकासी की। विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) लगातार भारतीय इक्विटी और डेट (जिसका प्रतिफल बुधवार को 7 प्रतिशत तक पहुंच गया था) की बिक्री कर रहे हैं और वे लगातार डॉलर के खरीदार बने हुए हैं।
खबर अपडेट हो रही है...
