{"_id":"6a28e3abb0a87cdd180ed40e","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Update: बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ा, निफ्टी 23330 के पार पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
The Bonus Market Update: बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ा, निफ्टी 23330 के पार पहुंचा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार
The Bonus Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स में 300 से अधिक अंकों की उछाल दर्ज की गई, जबकि करीब 80 अंकों की बढ़त के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23330 के पार पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसे कमजोर हुआ है।
बुधवार को शेयर बाजार का हाल
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आज के शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 पर पहुंचा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक- निफ्टी 85.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,327.50 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 95.56 पर आ गया। ब्लू-चिप शेयरों जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में खरीदारी हुई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भी बाजार के लिए सकारात्मक रही।
नफा-नुकसान के पैमाने पर कंपनियों का हाल क्या?
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303.73 अंक बढ़कर 74,222.49 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 85.40 अंक चढ़कर 23,327.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक सबसे बड़े लाभ में रहे। वहीं, टाटा स्टील, इटरनल लिमिटेड, अदानी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्चे तेल के भाव में कितना उतार-चढ़ाव, विशेषज्ञों की राय क्या?
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड- बुधवार को 91.90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। यह 93 डॉलर के स्तर से नीचे बना हुआ है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार पश्चिम एशिया में संघर्ष को नजरअंदाज कर सकता है। कच्चे तेल की नरमी भी यही दर्शाती है। लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक और संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी भारतीय बाजारों के लिए सकारात्मक है। इससे भारत की महंगाई और चालू खाते की चिंताओं पर दबाव कम होगा।
Trending Videos
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का हाल कैसा, पश्चिम एशिया तनाव का कितना असर?
बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 95.56 पर आ गया। पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये पर दबाव पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया नकारात्मक खुला। अंतरबैंक बाजार में रुपया 95.52 पर खुला और 95.56 तक गिरा। व्यापारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनावों से भारतीय रुपया गंभीर दबाव में है। भारत ऊर्जा आयात पर निर्भर है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से व्यापार घाटा बढ़ता है और घरेलू मुद्रा कमजोर होती है। अमेरिका और ईरान के बीच जवाबी हमलों से भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। डॉलर इंडेक्स 99.94 पर 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
ये भी पढ़ें- The Bonus Market Update: बाजार में बढ़त के साथ कारोबार का समापन; सेंसेक्स 395 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के पार
मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये का हाल क्या?
इससे पहले मंगलवार को बाजार में कारोबार का समापन हरे निशान पर हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 394.50 (0.53%) अंकों की बढ़त के साथ 73,918.76 के स्तर पर पहुंचा। दूसरी ओर, निफ्टी 119.10 (0.52%) अंक मजबूत होकर 23,242.10 पर पहुंच गया। निवेशकों के सकारात्मक रुझान के बीच मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे बढ़कर 95.41 पर बंद हुआ था। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4,566.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एशियाई और अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।