सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government hikes atf price by ten percent introduces three year fixed rate option

हवाई सफर होगा महंगा: सरकार ने विमान ईंधन में की 10% की भारी बढ़ोतरी; बाजार दर से बचने का अनोखा विकल्प

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 10 Jun 2026 04:26 AM IST
विज्ञापन
सार

सरकार ने घरेलू एयरलाइंस के लिए विमान ईंधन की नई योजना पेश की है। इसके तहत एटीएफ के दामों में 10 फीसदी की वृद्धि की गई है, जिससे इसकी कीमत 104.927 रुपये से बढ़कर 115 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। हालांकि, एयरलाइंस को राहत देते हुए अगले तीन साल तक इसी तय दर पर ईंधन लेने का ऐच्छिक विकल्प दिया गया है।
 

government hikes atf price by ten percent introduces three year fixed rate option
एटीएफ - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू एयरलाइंस के लिए विमान ईंधन (एटीएफ) से जुड़ी नई योजना पेश की। इसके तहत सरकार ने मंगलवार को एटीएफ की कीमतों में 10 फीसदी की वृद्धि की है, पर इसके साथ ही एयरलाइंस को अगले तीन साल तक के लिए ईंधन की दरें स्थिर रखने का विकल्प दिया गया है।


इस वृद्धि के बाद एटीएफ की कीमत 104.927 रुपये से बढ़कर 115 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। योजना के दायरे में आने वाली घरेलू एयरलाइंस को तीन साल तक इसी दर से ईंधन मिलेगा। जो एयरलाइंस इसे स्वीकार नहीं करेंगी, उसे अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की तरह बाजार दर पर ईंधन मिलेगा, जो फिलहाल 142 रुपये प्रति लीटर है। यह योजना एच्छिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइंस को मिला 3 साल का 'फिक्स रेट' विकल्प
कीमतों में बढ़ोतरी के झटके के साथ ही सरकार ने घरेलू एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी राहत देने के लिए एक नई और अनोखी योजना भी पेश की है। इस नई योजना के तहत एयरलाइंस कंपनियों को अगले तीन साल तक के लिए ईंधन की दरें स्थिर रखने का विकल्प दिया गया है। इसका मतलब यह है कि जो भी घरेलू एयरलाइंस इस योजना को स्वीकार करेगी, उसे अगले तीन वर्षों तक वैश्विक बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिल जाएगी और उन्हें लगातार 115 रुपये प्रति लीटर की तय दर पर ही ईंधन मिलता रहेगा। इससे कंपनियों को अपनी परिचालन लागत का दीर्घकालिक बजट बनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: FTX: 'क्रिप्टो घोटाले' के मास्टरमाइंड सैम बैंकमैन-फ्राइड ने मांगी ट्रंप से माफी, क्या सजा से मिलेगी राहत?


योजना से बाहर रहने पर भुगतना होगा बाजार का जोखिम
मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सरकार की ओर से पेश की गई यह नई योजना पूरी तरह से ऐच्छिक है। जो भी घरेलू विमानन कंपनियां इस सरकारी योजना के दायरे में नहीं आना चाहती हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की तर्ज पर बाजार की मौजूदा दरों पर ही ईंधन खरीदना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed