सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold

Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 14500 रुपये का उछाल, सोना 1.60 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 23 Feb 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Gold Silver Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी 14500 रुपये महंगी हुई, वहीं सोना 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जानिए आज का अपडेट।

Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी की गई है। चांदी 14530 रुपये की बढ़त के साथ 2.67 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने का भाव 2680 रुपये बढ़कर 1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Trending Videos


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा भाव में 12,338 रुपये या 4.88 प्रतिशत की तेजी आई और यह 6,024 लॉट में 2,65,282 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चाल तेज बनी हुई है। स्पॉट गोल्ड 5,027.13 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव में 1.94 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 5,179 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। इसी तरह चांदी की कीमतों में भी उल्लेखनीय उछाल देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5.42 फीसदी की तेजी के साथ चांदी का भाव 86.805 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

ट्रंप के टैरिफ ने डाला कीमतों पर असर

विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों, खासकर सोना और चांदी, की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वैश्विक टैरिफ बढ़ाने के फैसले से बढ़े व्यापार तनाव और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भी कीमती धातुओं की मांग को समर्थन दिया है।


बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा वैश्विक हालात और निवेशकों की जोखिम से दूरी की रणनीति को देखते हुए इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख जारी रह सकता है। ऐसे में खुदरा निवेशकों से लेकर बड़े निवेशकों तक सभी की नजर अब बाजार की अगली दिशा पर टिकी हुई है कि क्या सोना नया रिकॉर्ड स्तर छुएगा या कीमतों में अस्थायी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed