सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Today Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market News: हरे निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी; शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Wed, 17 Jun 2026 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार

The Bonus Market News: ईरान और अमेरिका के बीच जंग रोकने को लेकर बनी सहमति के बाद शेयर बाजार लगातार हरे निशान पर दिख रहा है। आज भी उछाल दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी सपाट लेकिन हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत हुआ।

Today Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
बुधवार को शेयर बाजार का हाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर आशावाद के कारण पिछले तीन दिनों की तेजी के बाद बुधवार सुबह के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सपाट कारोबार करते दिखाई दिए। इसके बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 8.58 अंक या 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,817.58 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 1 अंक की मामूली गिरावट के साथ 23,988 पर था।



सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट कारोबार, उछाल कितनी?
इससे पहले दिन की शुरुआत में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 284.69 अंक या 0.37 प्रतिशत चढ़कर 77,093.17 के इंट्राडे उच्च स्तर तक पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 58.89 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,044.50 पर खुला। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सूचकांक रहा। इसके बाद निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव?
इसके अलावा, हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी फार्मा 0.24 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दिया। निफ्टी मेटल 0.87 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.68 प्रतिशत गिर गए। निफ्टी ऑटो, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन


बाजार पर किन कारकों के असर होने का अनुमान?
निफ्टी 50 के शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, ट्रेंट, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, डॉ. रेड्डी लेबोरेट्री और एक्सिस बैंक प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निकट अवधि में बाजार की दिशा को दो प्रमुख कारक प्रभावित कर सकते हैं- एक सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक।

मानसून पर क्यों टिकी है देश की नजर
विशेषज्ञों ने कहा, 'सकारात्मक पक्ष यह है कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार और तेज गिरावट आ रही है। पिछले पांच दिनों में ब्रेंट क्रूड लगभग 16 प्रतिशत गिरकर करीब 79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जिससे भारत के भुगतान संतुलन घाटे के बढ़ने की आशंकाएं कम हुई हैं।' नकारात्मक पक्ष यह है कि मानसून की कमी खाद्य मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं बढ़ा रही है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधि बेहतर हो सकती है, जैसा कि अतीत में भी देखा गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में कितनी गिरावट?
विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि सकारात्मक रुझान जारी रह सकता है क्योंकि रुपया लगातार मजबूत हो रहा है और आगे भी इसमें मजबूती आने की संभावना है। कमोडिटी बाजार में अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत गिरकर 78.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 75.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed