{"_id":"6a2fd4beffe0ffd0f901c8ee","slug":"sensex-closing-bell-share-market-closing-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Bonus Market Update: आज सेंसेक्स में 736 और निफ्टी में 231 अंक की उछाल; USD के मुकाबले रुपये का हाल क्या?","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
The Bonus Market Update: आज सेंसेक्स में 736 और निफ्टी में 231 अंक की उछाल; USD के मुकाबले रुपये का हाल क्या?
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम का आज शेयर बाजार पर सकारात्मक असर दिखा। सेंसेक्स 736, जबकि निफ्टी 231 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर (USD) के मुकाबले रुपये में भी मजबूती दिखी। दिनभर के कारोबार में कंपनियों के नफे-नुकसान का आलम क्या रहा? जानिए इस खबर में
शेयर बाजार में लौटी हरियाली
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आज सेंसेक्स में 736 और निफ्टी में 231 अंक की उछाल दर्ज की गई। आज पूरे दिन के कारोबार के बाद अमेरिकी डॉलर (USD) के मुकाबले रुपया 47 पैसे मजबूत हुआ। सोमवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में तेजी के साथ बंद होने के कारणों पर विशेषज्ञों ने कहा, अमेरिका-ईरान शांति समझौते से वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेत गया है। अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिन के युद्ध को समाप्त करने की सहमति बनने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर क्या रहा?
सोमवार के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 736.38 अंक या 0.97 फीसदी बढ़कर 76,264.33 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 1,293.12 अंक उछलकर 76,821.07 तक पहुंचा था। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 231 अंक या 0.98 फीसदी बढ़कर 23,853.90 पर समाप्त हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को (19 जून) को स्विट्जरलैंड में शांति समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य भी खोला जाएगा।
कितनी नीचे गिरी कच्चे तेल की कीमतें?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब रविवार को ईरान के साथ डील का एलान किया तो इसके बाद वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर भी दबाव कम हुआ। कच्चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजारों में तीन महीने के निचले स्तर पर आ गईं। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी गिरकर करीब 82.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
प्रमुख शेयरों और वैश्विक बाजारों का हाल क्या?
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में ट्रेंट, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल और मारुति लाभ हासिल करने वाली शीर्ष कंपनियां रहीं। एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5 फीसदी से अधिक उछला, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक भी लगभग 5 फीसदी चढ़ा। शंघाई और हांगकांग के सूचकांक भी तेजी के साथ बंद हुए।
बाजार की मौजूदा स्थिति पर विशेषज्ञों की राय क्या?
एक्सिस डायरेक्ट के अनुसंधान प्रमुख राजेश पाल्विया ने कहा कि अमेरिका-ईरान शांति समझौता वैश्विक जोखिम वाली संपत्तियों के लिए सकारात्मक है। कच्चे तेल की कीमतों में तत्काल सुधार भारत जैसी आयात-निर्भर अर्थव्यवस्था के लिए उत्साहजनक है। यह महंगाई के दबाव को कम करने और व्यापक आर्थिक स्थिरता में सुधार में मदद करता है। एक्सचेंज आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,082.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
वेदांता की कितनी नई कंपनियों का पदार्पण?
वेदांता समूह की चार अलग हुई कंपनियों ने सोमवार को शेयर बाजार में पदार्पण किया। इनमें वेदांता एल्युमीनियम मेटल, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील शामिल हैं। वेदांता पावर को छोड़कर अन्य कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। इन कंपनियों का विभाजन पिछले दिसंबर में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने मंजूर किया था। इसका उद्देश्य कंपनी की संरचना को सरल बनाना है।
कितने उछाल के साथ शुरू हुआ कारोबार, रुपये का हाल क्या?
इससे पहले आज बाजार खुलते समय भी 1000 अंकों की बढ़त देखी गई थी। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत हुआ। ईरान और अमेरिका के बीच 107 दिनों से जारी जंग थमने की घोषणा के बाद भारत के अलावा एशिया के अन्य बाजारों में भी तेजी दिखी। जापान के निक्केई में 4 फीसदी से अधिक तेजी दिखी।
ये भी पढ़ें- The Bonus Market News: हरे निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी; शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे मजबूत
हरे निशान पर कारोबार करने वाली कंपनियों में कौन?
भारतीय शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का निफ्टी 1080 अंकों की उछाल के साथ खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 330 अंकों की तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में जिन कंपनियों के शेयर में अधिक तेजी दिखी उनमें इंडिगो, इटरनल, बाजाज फाइनांस और एशियन पेंट्स प्रमुख रहे। निफ्टी में जिन कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे उनमें श्री राम फाइनांस, इंडिगो, ईटरनल, बाजाज फाइनांस और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (टीएमपीवी) शीर्ष पांच में शामिल रहे।