{"_id":"6a3167a5473ea64f6d078bdd","slug":"air-india-introduces-basic-fare-category-without-complimentary-meals-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basic Fare: एअर इंडिया ने शुरू की किराए की नई श्रेणी, यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं में होगा ये बदलाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Basic Fare: एअर इंडिया ने शुरू की किराए की नई श्रेणी, यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं में होगा ये बदलाव
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार
एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों में पायलट आधार पर नया ‘बेसिक फेयर’ शुरू किया है, जिसमें मुफ्त भोजन नहीं मिलेगा। यात्रियों को 15 किलोग्राम चेक-इन और सात किलोग्राम केबिन बैगेज के साथ चाय-कॉफी की सुविधा मिलेगी। वैल्यू, क्लासिक और फ्लेक्स श्रेणियां पहले की तरह जारी रहेंगी। पढ़ें, एअर इंडिया के किराए की नई श्रेणी में क्या-क्या शामिल है...
एअर इंडिया ने शुरू की किराए की नई श्रेणी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देश की प्रमुख विमानन कंपनी एअर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए एक नया 'बेसिक फेयर' विकल्प शुरू किया है। इस किराए में यात्रियों को मुफ्त भोजन नहीं मिलेगा। कंपनी ने बढ़ती परिचालन लागत और यात्रियों को अधिक विकल्प देने के उद्देश्य से यह नई श्रेणी पेश की है।
पूरी तरह से वैकल्पिक है किराए की नई श्रेणी
एअर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि यह नया किराया पूरी तरह से वैकल्पिक है। यानी यात्री चाहें तो पहले की तरह वैल्यू, क्लासिक और फ्लेक्स श्रेणियों में टिकट बुक कर सकते हैं, जिनमें मुफ्त भोजन और अन्य सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। कंपनी के अनुसार, बेसिक फेयर को फिलहाल कुछ चुनिंदा घरेलू मार्गों पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इस योजना के तहत यात्रियों को कम कीमत पर टिकट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: सीएम विजय की सरकार ने ₹75,000 तक के कर्ज माफ किए, 14 लाख+ किसानों को फायदा; किसे मिलेगा लाभ?
विज्ञापन
बेसिक फेयर में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
एअर इंडिया के मुताबिक, यह किराया मुख्य रूप से उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है जो कम खर्च में यात्रा करना चाहते हैं और अतिरिक्त सुविधाओं की आवश्यकता नहीं समझते।
बेसिक फेयर में यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेंगी
अन्य किराया श्रेणियों में मिलती रहेंगी सुविधाएं
एअर इंडिया ने कहा कि वैल्यू, क्लासिक और फ्लेक्स किराया श्रेणियों में यात्रियों को मुफ्त भोजन सहित कई अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी। इन श्रेणियों में किराए के अनुसार अलग-अलग अतिरिक्त लाभ भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Export Duty: सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात शुल्क में की बढ़ोतरी, घरेलू ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं
यात्रियों की प्रतिक्रिया के बाद होगा फैसला
कंपनी ने बताया कि बेसिक फेयर फिलहाल परीक्षण के तौर पर लागू किया गया है। पायलट चरण के दौरान यात्रियों की प्रतिक्रिया और मांग का आकलन किया जाएगा। इसके बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि इस किराया श्रेणी को स्थायी रूप से जारी रखा जाए या नहीं। एअर इंडिया का कहना है कि नया बेसिक फेयर विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो कम कीमत में हवाई यात्रा करना चाहते हैं और भोजन जैसी अतिरिक्त सुविधाओं के लिए अलग से भुगतान करने को तैयार हैं।

- 15 किलोग्राम तक चेक-इन बैगेज की अनुमति
- 7 किलोग्राम तक केबिन बैगेज की सुविधा
- यात्रा के दौरान चाय या कॉफी जैसी मुफ्त पेय सेवा
- मुफ्त भोजन की सुविधा नहीं