सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government hikes export duty on diesel to ATF no change in fuel for domestic consumption

Export Duty: सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात शुल्क में की बढ़ोतरी, घरेलू ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 16 Jun 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने एटीएफ और डीजल के निर्यात को हतोत्साहित करने के लिए इन दोनों ईंधनों पर निर्यात शुल्क में भारी बढ़ोतरी की है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं। 

Government hikes export duty on diesel to ATF no change in fuel for domestic consumption
FLIGHT FUEL ATF - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र सरकार ने सोमवार को डीजल के निर्यात पर लगने वाले शुल्क में 14 रुपये प्रति लीटर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात शुल्क में 12.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। हालांकि पेट्रोल के निर्यात शुल्क और घरेलू खपत के लिए पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले मौजूदा उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


मंगलवार को लागू हो गईं नई दरें
राजस्व विभाग द्वारा जारी आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, डीजल के निर्यात पर अब 14 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ के निर्यात पर 12.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगाया जाएगा। संशोधित दरें मंगलवार से प्रभावी होंगी। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और निर्यात को कम करने के उद्देश्य से 27 मार्च से पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) तथा सड़क एवं अवसंरचना उपकर लागू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता
इन शुल्क दरों की समीक्षा प्रत्येक पखवाड़े की जाती है। पिछली बार संशोधन 1 जून से लागू किया गया था। शुल्क दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ की औसत कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। इस बीच, पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा नागरिकों और उद्योगों से ऊर्जा का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया और बड़े औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं से अपने उपभोक्ता पंपों के माध्यम से डीजल खरीदने का आग्रह किया, ताकि खुदरा पेट्रोल पंपों पर दबाव कम हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार ने खुदरा पेट्रोल पंपों पर भीड़ और दबाव को कम करने के लिए अस्थायी व्यवस्था लागू की है। शर्मा के अनुसार, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है, रिफाइनरियां अपनी क्षमता के अनुरूप काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि समस्या आपूर्ति की नहीं, बल्कि खपत के स्वरूप में बदलाव की है। मई के दौरान लगभग 42 करोड़ लीटर डीजल, जो पहले थोक अथवा उपभोक्ता पंपों के माध्यम से वितरित होता था, खुदरा आउटलेट्स की ओर शिफ्ट हो गया, जिससे कुछ क्षेत्रों में दबाव बढ़ा।

सरकार ने डीजल बिक्री 200 लीटर प्रति व्यक्ति तय की
आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सरकार ने 11 जून को जारी अधिसूचना के तहत खुदरा पंपों से डीजल बिक्री की सीमा 200 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन तय कर दी है। औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए उपभोक्ता पंपों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। सुजाता शर्मा ने साफ किया कि यह व्यवस्था लगभग 90 दिनों के लिए अस्थायी तौर पर लागू की गई है और इसका उद्देश्य आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed