सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tamil Nadu Vijay government waived loans up to ₹75000, benefiting over 14 lakh farmers; know who is eligible

Tamil Nadu: सीएम विजय की सरकार ने ₹75,000 तक के कर्ज माफ किए, 14 लाख+ किसानों को फायदा; किसे मिलेगा लाभ?

पीटीआई, चेन्नई Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 16 Jun 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु सरकार ने 14.43 लाख किसानों का 75,000 रुपये तक का सहकारी कर्ज माफ करने का एलान किया है। इससे ज्यादा कर्ज वालों को 35,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस योजना पर सरकार लगभग 6,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी ताकि किसानों को अगली फसल के लिए मदद मिल सके।

Tamil Nadu Vijay government waived loans up to ₹75000, benefiting over 14 lakh farmers; know who is eligible
जोसेफ विजय, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने मंगलवार को किसानों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की। उन्होंने सहकारी बैंकों से लिए गए 75,000 रुपये तक के फसली कर्ज को पूरी तरह माफ करने का एलान किया है। यह छूट उन किसानों को मिलेगी जिन्होंने एक मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच कर्ज लिया था।


सरकार के इस फैसले से राज्य के 14.43 लाख किसानों को सीधा फायदा होगा। इस कर्ज माफी से सरकारी खजाने पर 5,932 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद जारी जानकारी के अनुसार, जिन किसानों ने 75,000 रुपये से ज्यादा का कर्ज लिया है, उन्हें भी राहत दी गई है। ऐसे किसानों का 35,000 रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा। पिछले महीने सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए 50,000 रुपये तक की कर्ज माफी का एलान किया था। किसानों की मांग के बाद अब सरकार ने इस योजना के दायरे को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengal TMC Rift: बगावत-NCPI में विलय पर स्पीकर बिरला लेंगे अंतिम फैसला; ओवैसी ने गिनाए ममता की हार के चार कारण


भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, सरकार को कर्ज माफी की पूरी राशि 45 से 60 दिनों के भीतर जारी करनी होगी। राज्य की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने लगभग 6,000 करोड़ रुपये की इस राहत पैकेज को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि इस फैसले से किसानों को अगली खेती के सीजन के लिए नया कर्ज लेने में बहुत मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed