फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Today Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market News: हरे निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी; शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत

Tue, 07 Jul 2026 09:27 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 07 Jul 2026 09:27 AM IST
सार

The Bonus Market News: भारतीय शेयर बाजार में तेजी बरकरार रही। आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत हुआ। कंपनियों के नफे-नुकसान, विशेषज्ञों की राय, अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार की स्थिति और कच्चे तेल की कीमतों से जुड़े तमाम अपडेट्स इस खबर में जानिए।

विज्ञापन
Today Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
भारतीय शेयर बाजार का हाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 15 पैसे मजबूत हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 61.39 अंकों की बढ़त के साथ 78,346.46 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 25.65 अंकों की मामूली तेजी के साथ 24,456.00 पर खुला। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल में पहली बार इतनी बड़ी कटौती हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Saudi Arabia: 26 साल की सबसे बड़ी कटौती, सऊदी अरब ने सस्ता किया कच्चा तेल; भारत को कितना होगा फायदा?
विज्ञापन


किन सेक्टर्स की कंपनियों में तेजी?
शुरुआती कारोबार में आईटी स्टॉक्स में तेजी देखी गई। सूचकांकों में निफ्टी आईटी करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी प्राइवेट बैंक हरे निशान में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल निशान पर किन कंपनियों के शेयर?
दूसरी तरफ निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी पीएसई और निफ्टी कमोडिटीज लाल निशान में थे।  लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19,315 पर करीब सपाट था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 62 अंक या 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,356 पर था। 

कंपनियों के नफे-नुकसान का हाल क्या?
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एसबीआई, इटरनल, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी और एचयूएल हरे निशान में थे। ट्रेंट, इंडिगो, बीईएल, एलएंडटी, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स,आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में थे।  

अमेरिका, चीन और जापान के बाजारों की स्थिति कैसी?
ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। वहीं, जकार्ता में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में बंद हुए थे। इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.12 प्रतिशत की मजबूती बढ़त के साथ बंद हुआ।

विशेषज्ञों की राय और कच्चे तेल का हाल क्या?
बाजार के जानकारों ने कहा कि बाजार में तेजी के साफ संकेत दिख रहे हैं। दो बातें जो भारतीय बाजार पर दबाव डाल रही थीं, जिसमें कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और एफपीआई की लगातार बिकवाली शामिल हैं, अब पीछे छूट गई हैं और स्थिति बदल गई है। कच्चे तेल की कीमतें युद्ध से पहले के स्तर पर आ गई हैं और एफपीआई अब खरीदार बन गए हैं। विदेशी निवेशकों की खरीदारी अभी कोई मजबूत ट्रेंड नहीं है, लेकिन उनका बिकवाली रोककर खरीदार बन जाना एक अहम बदलाव है, जिसके फंडामेंटल के सहारे आगे भी बने रहने की उम्मीद है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को 243.03 करोड़ रुपए निवेश किए थे। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,791.42 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed