फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   Dhanteras Diwali 2026: How to Check Gold and Silver Jewellery Purity Using BIS Care App

एक्सप्लेनर: धनतेरस और दिवाली पर रहें सतर्क, त्योहारी सीजन में कैसे करें नकली आभूषणों की पहचान; जानिए सही तरीका

Fri, 23 Oct 2026 04:47 AM IST
शिवम गर्ग बोनस डेस्क, नई दिल्ली।
बोनस डेस्क, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 23 Oct 2026 04:47 AM IST
सार

धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदते समय हॉलमार्क और एचयूआईडी की जांच करना जरूरी है। बीआईएस केयर एप से ग्राहक आभूषण का आधिकारिक रिकॉर्ड देख सकते हैं। लेकिन कौन-से निशान देखने हैं और खरीदारी में किन गलतियों से बचना चाहिए? जानिए...

विज्ञापन
Dhanteras Diwali 2026: How to Check Gold and Silver Jewellery Purity Using BIS Care App
सोना हो या चांदी, खरीदने से पहले जांच जरूरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी भी धीमी गति से शुरू हो गई है। त्योहारी मांग के चलते कई बार ग्राहकों को मिलावटी या कम शुद्धता वाले आभूषण की बिक्री की संभावना बन जाती है। ऐसे में अब आपको आपको शुद्धता जांचने के लिए किसी लैब के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि आप ज्वेलर के यहां बैठे-बैठे ही इसकी असलियत जान सकते हैं।

विज्ञापन


फोन पर ऐसे करें सोने की शुद्धता की जांच
उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे ने बताया कि ग्राहकों को केवल अपने फोन में बीआईएस केयर एप डाउनलोड करना है। एप के ‘वेरीफाई एचयूआईडी’ विकल्प में जाकर हॉलमार्क का 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर डालते ही प्रोडक्ट से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
  • इससे यह पता चल जाता है कि आभूषण में मौजूद कीमती धातु की वास्तविक शुद्धता और मात्रा कितनी है, वह कहां बना है और उसका आधिकारिक रिकॉर्ड क्या है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जुलाई 2021 से लागू हॉलमार्किंग व्यवस्था के तहत अब तक देश में 65 करोड़ से अधिक सोने के आभूषणों पर एचयूआईडी के साथ हॉलमार्किंग हो चुकी है।

किन चीजों पर है हॉलमार्क से छूट
हर वस्तु पर अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू नहीं होती। नियमों के तहत 2 ग्राम से कम वजन के सोने के सामान, कुंदन-पोल्की-जड़ाऊ आभूषण, कुछ निर्यात होने वाले सामान, चिकित्सा व औद्योगिक वस्तुएं और सोने की बुलियन को छूट दी गई है।



चांदी में भी एचयूआईडी व्यवस्था
सोने की तर्ज पर अब चांदी के आभूषणों में भी एचयूआईडी आधारित हॉलमार्किंग शुरू हो चुकी है। एक सितंबर 2025 से यह व्यवस्था लागू होने के बाद अब तक 90 लाख से अधिक चांदी के आभूषणों और वस्तुओं पर एचयूआईडी हॉलमार्किंग हो चुकी है। देश भर में चांदी के कारोबार के लिए करीब 30 हजार रजिस्टर्ड ज्वैलर्स हैं। ऐसे में अब चांदी खरीदते वक्त भी एचयूआईडी नंबर की जांच जरूर करें ताकि कोई आपको नकली या कम शुद्धता वाली चांदी न बेच सके। 

कौन-सी श्रेणियां हॉलमार्किंग के दायरे में?
फिलहाल भारतीय बाजार में सोने के आभूषणों के लिए सात कैरेट श्रेणियां हॉलमार्किंग के दायरे में तय की गई हैं, जिसमें 9 कैरेट, 14 कैरेट, 18 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट, 23 कैरेट और 24 कैरेट शामिल हैं।
nदेश के करीब 400 जिलों में हॉलमार्किंग वाले आभूषणों की बिक्री अनिवार्य कर दी गई है। बीआईएस बिना हॉलमार्क वाले आभूषण बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। देश में 15 अक्टूबर 2026 तक 2,10,155 बीआईएस-रजिस्टर्ड ज्वैलर्स हैं। देश भर में बीआईएस से मान्यता प्राप्त 1,565 असेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर हैं, जिनमें 1,561 केंद्र सोने और 327 केंद्र चांदी की हॉलमार्किंग से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed