{"_id":"6a33e3a6b9ccf8892004388d","slug":"23rd-installment-of-pm-kisan-yojana-released-june-20-primeminister-modi-transfer-funds-to-accounts-from-bengal-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 20 जून को आएगी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त; बंगाल से PM मोदी खाते में भेजेंगे रकम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PM Kisan Yojana: 20 जून को आएगी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त; बंगाल से PM मोदी खाते में भेजेंगे रकम
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:55 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को बंगाल के हुगली से पीएम-किसान योजना के तहत 23वीं किस्त जारी करेंगे। जिससे देश भर के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को सीधे 18,880 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली दौरे के दौरान पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में सीधे 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके साथ ही फसल बीमा, डिजिटल कृषि, प्राकृतिक खेती, धन-धान्य कृषि योजना और ग्रामीण सड़क परियोजनाओं समेत कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत भी होगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली में दी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के किसानों को 907 करोड़ रुपये की सौगात'
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया कि इस योजना के तहत अकेले पश्चिम बंगाल में 45.35 लाख से अधिक किसानों को कुल मिलाकर लगभग 907 करोड़ रुपये की किस्तें मिलेंगी। इसके साथ ही राज्य में इस योजना के तहत कुल भुगतान 15,055 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा, जबकि 2019 में योजना शुरू होने के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर कुल भुगतान 4.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। चौहान ने कहा कि यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजा जाएगा, जिससे 'छोटे और सीमांत किसानों की आय सुरक्षा मजबूत होगी।'
विज्ञापन
फसल बीमा योजनाओं का भी होगा शुभारंभ
उन्होंने एक बयान में कहा कि मोदी पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) भी लॉन्च करेंगे, जिन पर कुल मिलाकर लगभग 12,200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार का लक्ष्य 2026-27 तक लगभग 1.10 करोड़ किसानों को 30 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसल बीमा कवरेज देना है, जिसमें लगभग 28,140 करोड़ रुपये मूल्य की फसलें शामिल होंगी।
विज्ञापन
नेचुरल फार्मिंग मिशन लॉन्च करेंगे पीएम मोदी
अपने बंगाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त ही नहीं बल्कि कई अन्य परियोजनाओं की भी शुरूआत करेंगे। जिनमें डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत प्रधानमंत्री राज्य में एक एग्री-टेक प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे, जो खाद वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, DBT सेवाओं और MSP आधारित सरकारी खरीद के लिए एकीकृत इंटरफेस उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नेशनल नेचुरल फार्मिंग मिशन लॉन्च करेंगे, जिसके तहत 2026-27 के दौरान पश्चिम बंगाल में 17,300 हेक्टेयर भूमि पर 346 नेचुरल फार्मिंग क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। इस पहल से बायो-आधारित इनपुट, प्रशिक्षण और मार्केट लिंकेज के जरिए 43,250 किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसमें बायो-रिसोर्स सेंटर और 'कृषि सखियों' का सहयोग मिलेगा।
चार जिलों में शुरू होगी धन-धान्य कृषि योजना
वह पुरुलिया, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और झाड़ग्राम जिलों में 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' भी शुरू करेंगे। इसका उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना और कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना है।
49 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
मोदी PMGSY-III के तहत 213 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 49 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जो 315 किलोमीटर से अधिक लंबी होंगी।
ये भी पढ़ें: दो दिन बाद पीएम मोदी जारी करेंगे 23वीं किस्त, जानें क्या आपको मिलेंगे 2-2 हजार रुपये या नहीं
ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
इन सड़कों का उद्देश्य ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाना, किसानों को बाजार तक पहुंचाने में मदद करना और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाना है।