सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold becomes cheaper for the second consecutive day; silver price drops by over rs7000; check today's rates

Gold-Silver Price: सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी का दाम सात हजार रुपए से अधिक घटा; जानें आज का भाव

आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते की खबरों के बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। जानें आज पीला धातु का क्या भाव रहा।
 

Gold becomes cheaper for the second consecutive day; silver price drops by over rs7000; check today's rates
सोना- चांदी के दाम गिरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बाद शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम करीब 2.40 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।  



24 कैरेट सोने का दाम में इतनी गिरावट
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,055 रुपए कम होकर 1,48,093 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,50,148 रुपए प्रति 10 ग्राम था।  22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,536 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,35,653 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,11,070 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,12,611 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें चांदी का हाल
सोने के साथ चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली है। चांदी का दाम 7,497 रुपए कम होकर 2,40,191 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,47,688 रुपए प्रति किलो था।  हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,49,845 रुपए और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 5.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,38,654 रुपए पर था। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 2.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,260 डॉलर प्रति औंस और चांदी 5.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66 डॉलर प्रति औंस पर था। 

एसकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की पॉलिसी घोषणा के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। इसकी वजह नए फेड चेयरमैन केविन वॉर्श की टिप्पणियों से संकेत मिला कि अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहती है, तो 2026 में ब्याज दरों में एक बार बढ़ोतरी हो सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि हाल की भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद, फेड के आकलन में स्थिर आर्थिक विकास और मजबूत लेबर मार्केट की बात कही गई, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और बुलियन की कीमतों पर दबाव पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed