{"_id":"69ce32d70c401f90430157cc","slug":"airtel-world-s-second-largest-mobile-service-provider-650-mn-subscribers-gsma-data-telecom-news-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telecom: एयरटेल 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता बनी, जानिए क्या अपडेट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Telecom: एयरटेल 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता बनी, जानिए क्या अपडेट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kumar Vivek
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
भारती एयरटेल ने जीएसएमए के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि वह 65 करोड़ ग्राहक बेस के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
Airtel Rs 399 Plan
- फोटो : एयरटेल
विज्ञापन
विस्तार
भारती एयरटेल ने गुरुवार को ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि वह 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। जीएसएमए यह एक वैश्विक व्यापारिक निकाय है जो मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटरों और मोबाइल इकोसिस्टम में मौजूद कंपनियों के हितों का प्रतिनिधित्व करता है। यह प्रौद्योगिकी, पॉलिसी और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए भी काम करता है।
Trending Videos
एयरटेल ने जीएसएमए इंटेलिजेंस के आंकड़ों का हवाला देकर कहा, "मोबाइल ग्राहक आधार के मामले में भारती एयरटेल वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है, और इसका परिचालन भारत और अफ्रीका में फैला हुआ है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के दूरसंचार बाजार में चाइना मोबाइल अपने एक अरब से अधिक ग्राहकों के साथ पहले नंबर है। वहीं भारती एयरटेल करीब 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है। इसमें भारत के अलावा 14 अफ्रीकी देशों में भी इसकी मजबूत मौजूदगी शामिल है। दूसरी ओर रिलायंस जियो तकरीबन 50 करोड़ ग्राहकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
दुनिया की टॉप चार दूरसंचार कंपनियां
| कंपनी | देश | ग्राहकों की संख्या |
| चाइना मोबाइल | चीन | 100.39 करोड़ |
| भारती एयरटेल | भारत | 60 करोड़ |
| रिलायंस जियो | भारत | 51.76 करोड़ |
| चााइना टेलीकॉम | चीन | 42.34 करोड़ |
भारती एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने कहा, "...हम नवाचार, विश्वसनीयता और अनुभव के स्तर को और ऊंचा उठाने की कोशिश करेंगे ताकि ग्राहक के साथ हर बातचीत विश्वास अर्जित करने और मूल्यवान संबंध प्रदान करने का एक अवसर हो।"
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि ये आंकड़े 31 मार्च तक उपलब्ध संख्याओं पर आधारित हैं। एयरटेल ने कहा कि भारत में उसके 368 मिलियन से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं और अफ्रीका के 14 देशों में 179 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं।
कंपनी ने बयान में कहा, "अपने क्षेत्रीय केंद्रों से परे, एयरटेल यूटेलसैट वनवेब और स्पेसएक्स के साथ रणनीतिक साझेदारी जरिए डिजिटल विभाजन को कम कर रहा है, और दूरस्थ समुद्री, विमानन और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज गति, कम विलंबता वाला ब्रॉडबैंड पहुंचाने के लिए निम्न पृथ्वी कक्षा (एलईओ) उपग्रहों के एक समूह का इस्तेमाल कर रहा है।"
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन