सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amazon India acquires MX Player at a marked-down value

Amazon-MX Player Deal: बाजार मूल्य से कम पर MX प्लेयर का अधिग्रहण करेगा अमेजन, सूत्रों का दावा- सौदा फाइनल

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 01 May 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Amazon-MX Player Deal: अमेजन और एमएक्स प्लेयर ने सौदे के बारे में चुप्पी साध रखी है। लेकिन घटनाक्रम से जुड़े करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि दोनों कंपनियों के बीच एक सौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसका अंतिम भुगतान इस साल 30 जून तक होना है।

Amazon India acquires MX Player at a marked-down value
अमेजन-एमएक्स प्लेयर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

अमेजन इंडिया ने टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (टीआईएल) से ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के लिए पिछले अधिग्रहण मूल्य की तुलना में काफी कम भुगतान किया है। घटी हुई कीमत लगभग 45-50 मिलियन डॉलर होने की उम्मीद है। 2018 में एमएक्स प्लेयर के लिए टीआईएल की ओर से भुगतान की गई 1,000 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि से लगभग 25% कम है।

अमेजन और एमएक्स प्लेयर ने सौदे पर अब तक साध रखी है चुप्पी

हालांकि अब तक अमेजन और एमएक्स प्लेयर ने इस सौदे के बारे में चुप्पी साध रखी है। लेकिन घटनाक्रम से जुड़े करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि दोनों कंपनियों के बीच एक सौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसका अंतिम भुगतान इस साल 30 जून तक होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

MX प्लेयर 2022 में वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला OTT एप

data.ai की स्टेट ऑफ मोबाइल 2023 रिपोर्ट के मुताबिक, एमएक्स प्लेयर 2022 में वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ओटीटी एप था। यह भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला एप था। इस सौदे के बाद अमेजन प्राइम के उपभोक्ता बेस में चार गुना का इजाफा हो सकता है। भारत में, अमेजन के अनुमानित 2.8 करोड़ उपयोगकर्ता हैं, जबकि एमएक्स प्लेयर के लगभग 7.8 करोड़ यूजर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed