फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Campbell Wilson with Air New Zealand India SEBI Forex Gold Silver Crude Rates Import Export

Biz Updates: एअर इंडिया के बाद न्यूजीलैंड की कंपनी से जुड़े पूर्व CEO, कैंपबेल विल्सन को नई जिम्मेदारी क्या?

Wed, 19 Aug 2026 10:03 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 19 Aug 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Campbell Wilson with Air New Zealand India SEBI Forex Gold Silver Crude Rates Import Export
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
एयर न्यूजीलैंड ने एअर इंडिया के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैंपबेल विल्सन को अपने बोर्ड में निदेशक नियुक्त किया है। उनके साथ पूर्व एयरलाइन कार्यकारी रॉबर्ट मैकडोनाल्ड को भी बोर्ड में शामिल किया गया है। एयर न्यूजीलैंड ने बुधवार को एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी। विल्सन सितंबर में एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पद से हट जाएंगे। एअर इंडिया ने 7 अप्रैल को उनके इस्तीफे की घोषणा की थी। एयर न्यूजीलैंड की वार्षिक शेयरधारकों की बैठक 24 सितंबर को होगी। इसमें उनके पुन: चुनाव पर मतदान किया जाएगा। विल्सन न्यूजीलैंड के मूल निवासी हैं। मैकडोनाल्ड एयर न्यूजीलैंड के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं। वह वर्तमान में वेरो इंश्योरेंस न्यूजीलैंड और कॉन्टैक्ट एनर्जी लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं। विल्सन ने जून में पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि वह अब कोई कार्यकारी भूमिका नहीं निभाएंगे। उन्होंने सलाहकार बोर्ड की भूमिकाएं देखने की बात कही थी। उनके पास विमानन में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। इस बीच, 5 अगस्त को एअर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमारियम को मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed