ED Action: फेमा जांच के बीच उद्योगपति अनिल अंबानी ईडी के दिल्ली दफ्तर पहुंचे, जनिए क्या है अपडेट
मनी लॉन्ड्रिंग जांच में समन के बाद उद्योगपति अनिल अंबानी ईडी मुख्यालय पहुंचे। एजेंसी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में पाली हिल स्थित उनकी ‘एबोड’ संपत्ति को पीएमएलए के तहत 3,716.83 करोड़ रुपये में अस्थायी रूप से कुर्क किया है।
विस्तार
जांच एजेंसी ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के पाली हिल स्थित अंबानी की आवासीय संपत्ति एबोड को अस्थायी रूप से कुर्क किया है, जिसकी कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत ईडी की स्पेशल टास्क फोर्स (मुख्यालय) द्वारा की गई। ईडी के अनुसार, इससे पहले भी इसी संपत्ति का एक हिस्सा, करीब 473.17 करोड़ रुपये के मूल्य का, अस्थायी रूप से अटैच किया जा चुका था।
अंबानी और उनकी कंपनियों पर हैं कई आरोप
ईडी के मुताबिक, अंबानी और उनकी कई समूह कंपनियों पर ऋण धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। इन मामलों की जांच के लिए हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एजेंसी ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई?
- इस मामले में 66 वर्षीय उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।
- इससे पहले, वे अगस्त 2025 में पहली बार ईडी के सामने पेश हुए थे, जहां पीएमएलए के तहत उनका आधिकारिक बयान दर्ज किया गया था।
मुंबई के सबसे महंगे और चर्चित आवासों में से एक 'एबोड' का कुर्क होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में कोई भी रियायत नहीं दी जा रही है। 15,700 करोड़ रुपये की कुल जब्ती के साथ, यह मामला भारत के कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े वित्तीय जांच अभियानों में से एक बन गया है, जिसके अगले घटनाक्रमों पर बाजार और निवेशकों की पैनी नजर रहेगी।
#WATCH | Industrialist Anil Ambani reaches ED office in Delhi.
— ANI (@ANI) February 26, 2026
ED summoned him to appear at its headquarters in Delhi today in connection with an investigation under the Foreign Exchange Management Act (FEMA) pic.twitter.com/2Sh9kQgjF0