सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amid the Middle East crisis, Nayara Energy hikes petrol and diesel prices by Rs 5

Fuel Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये महंगा किया, डीजल के दाम भी बढ़ाए

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Thu, 26 Mar 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

नायरा एनर्जी ने बढ़ती वैश्विक तेल कीमतों के दबाव में पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर महंगा किया है। लंबे समय से स्थिर खुदरा कीमतों के कारण निजी कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ रहा था। आइए विस्तार से जानते हैं।

Amid the Middle East crisis, Nayara Energy hikes petrol and diesel prices by Rs 5
बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनियों में शामिल नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है।

Trending Videos


सूत्रों के अनुसार, यह फैसला वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हालिया तेजी के बाद लिया गया है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में तेज उछाल आया है, जिसका असर अब घरेलू बाजार पर भी दिखने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में हुई करीब 50% की बढ़ोतरी

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी के बाद से अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसी दौरान भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें लंबे समय से स्थिर बनी हुई थीं, जिससे ईंधन विपणन कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ रहा था।

देश के 6,967 पेट्रोल पंपों पर कंपनी का संचालन

नायरा एनर्जी देश के कुल 1,02,075 पेट्रोल पंपों में से करीब 6,967 पंप संचालित करती है। कंपनी ने अब बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालने का फैसला किया है। हालांकि, इस मुद्दे पर कंपनी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।


सूत्रों के अनुसार, रूस की रोसनेफ्ट के स्वामित्व वाली नायरा ने पेट्रोल की कीमत में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है, लेकिन प्रभावी वृद्धि दर राज्यों के अनुसार अलग-अलग है, जो वैट जैसे स्थानीय करों पर निर्भर करती है। कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमत में 5.30 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई है।

क्या है दूसरी कंपनियों का हाल?

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी की संयुक्त कंपनी जियो-बीपी ने अब तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि उसे पेट्रोल-डीजल बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। दूसरी ओर, सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम, जो बाजार के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण रखती हैं, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों को स्थिर बनाए हुए हैं।

निजी कंपनियों की भरपाई के लिए कोई सरकारी सहायता नहीं 

सूत्रों का कहना है कि निजी कंपनियों को नुकसान की भरपाई के लिए कोई सरकारी सहायता नहीं मिलती, जबकि सरकारी कंपनियां कीमतें नियंत्रित रखने में समर्थित रहती हैं। लगातार बढ़ते घाटे के चलते निजी कंपनियों के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा विकल्प सीमित हो गए हैं।

प्रीमियम पेट्रोल के दाम हुए महंगे

हालांकि, सरकारी कंपनियों ने हाल ही में प्रीमियम पेट्रोल (95 ऑक्टेन) के दाम में दो रुपये प्रति लीटर और औद्योगिक उपयोग के लिए बल्क डीजल की कीमत में करीब 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल 99.89 रुपये से बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि बल्क डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसके बावजूद सामान्य पेट्रोल (94.77 रुपये) और डीजल (87.67 रुपये) की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव

ईरान के साथ युद्ध तेज होने के कारण इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें 119 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं, लेकिन बाद में घटकर लगभग 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

भारत 88% कच्चा तेल करता है आयात

दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर है, जबकि उसी श्रेणी के डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है। भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का लगभग 88 प्रतिशत आयात करता है, जिसका बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए आता है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और जहाजरानी पर असर के कारण सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

सरकार का कहना है कि पेट्रोल और डीजल डीरेगुलेटेड उत्पाद हैं और इनके दाम तय करने का अधिकार तेल विपणन कंपनियों के पास है। ऐसे में वैश्विक कीमतों और भू-राजनीतिक हालात के आधार पर आगे भी ईंधन कीमतों में बदलाव संभव है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed