सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Apple 50 years Think Different Apple anniversary 2026 tech business news

गैराज के एक छोटे आइडिया से एपल के 50 साल: अलग सोचने वालों ने बदल दी दुनिया की अर्थव्यवस्था? जानिए पूरी कहानी

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Thu, 12 Mar 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार

1 अप्रैल को एप्पल अपने 50 साल पूरे कर रहा। गैराज से शुरू हुए इस सफर के बारे में कंपनी के सीईओ टिक कुक ने एक संदेश साझा किया है। उन्होंने अपने संदेश में क्या-क्या कहा है, जााने के लिए क्लिक करें।

Apple 50 years Think Different Apple anniversary 2026 tech business news
एपल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

1 अप्रैल को दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एपल अपने सफर के शानदार 50 साल पूरे करने जा रही है। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने इससे जुड़ा एक संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि कंपनी की शुरुआत आधी सदी पहले एक छोटे से गैराज में थी। तकनीक को 'पर्सनल कंम्पयूटर' बनाने के जिस मूल विचार के साथ कंपनी की शुरुआत की गई थी, उसने पूरी दुनिया के काम करने और सोचने का तरीका बदल दिया। इस ऐतिहासिक मुकाम पर एपल के नेतृत्व ने संदेश दिया है कि दुनिया उन लोगों द्वारा आगे बढ़ाई जाती है। टिम कुक ने अपने संदेश में क्या-क्या आइए सवाल-जवाब के जरिए समझें।

Trending Videos

गैराज से शुरू होकर एपल दुनिया की दिशा तय करने वाली कंपनी कैसे बनी?

जवाब: टिम कुक ने अपने संदेश में बताया है कि एपल की शुरुआत उस विचार के साथ हुई थी कि तकनीक हर इंसान की व्यक्तिगत पहुंच में होनी चाहिए। पहले एप्पल कंप्यूटर और मैक से लेकर आईपॉड, आईफोन, आईपैड, एपल वॉच और एयरपॉड्स तक, कंपनी ने पिछले पांच दशकों में तकनीक की परिभाषा बदल दी है। सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि ऐप स्टोर, एपल म्यूजिक, एप्पल पे और आईक्लाउड जैसी सेवाओं ने एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया है जिसने लोगों के रोजमर्रा के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या एपल के उत्पाद सिर्फ गैजेट्स हैं या इनका कोई बड़ा इम्पैक्ट भी है?

जवाब: कुक के अनुसार एपल का बिजनेस मॉडल इसी बात पर टिका है कि उनकी तकनीक का असली मूल्य इस बात में नहीं है कि वह क्या कर सकती है, बल्कि इस बात में है कि आम लोग उसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। कंपनी के अनुसार, लोगों ने इन उपकरणों के जरिए नए कारोबार शुरू किए हैं, किताबें लिखी हैं और मैराथन दौड़ी हैं। सबसे अहम बात यह है कि एपल के बनाए उपकरणों ने न केवल लोगों का जीवन बेहतर बनाया है, बल्कि कई बार स्वास्थ्य और आपातकालीन स्थितियों में उनकी जान भी बचाई है। प्रगति हमेशा ऐसे ही किसी आविष्कारक, छात्र या कहानीकार के एक नए विचार से शुरू होती है, जिसे एपल के उपकरण पंख देते हैं।

50 साल बाद भी बाजार में टिके रहने के लिए एपल की आगे की रणनीति क्या है?

जवाब: एक सफल बिजनेस मॉडल की पहचान यह होती है कि वह कभी अपनी पुरानी सफलताओं पर रुकता नहीं है। कुक ने बताया है कि 50 साल के इस बड़े मुकाम पर भी एपल का फोकस कल को याद करने से ज्यादा 'आने वाले कल' के निर्माण पर है। इस बात का प्रमाण कंपनी के भविष्य के लिए तैयार किए गए उत्पाद लाइनअप में झलकता है, जिसमें 'एपल इंटेलिजेंस', आईफोन 17, आईफोन एयर और मैकबुक नियो जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं। 

एपल अपनी सफलता का श्रेय किसे देता है?

जवाब: कुक ने कंपनी की सफलता का श्रेय उन लाखों ग्राहकों, दुनिया भर की अपनी टीमों और डेवलपर कम्युनिटी को दिया है, जिन्होंने इस सफर में कंपनी का साथ दिया है और कंपनी को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है। कुक के अनुसार, कंपनी का यह 50वां साल उन क्रेजी, विद्रोही और परेशानी खड़ी करने वालों  को समर्पित है, जो चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं और जिनमें दुनिया बदलने का पागलपन है।

एपल के 50 साल का यह सफर सिर्फ एक टेक कंपनी के बड़े होने की कहानी नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि जब नवाचार और उपभोक्ता के अनुभव को केंद्र में रखा जाता है, तो एक गैराज से निकला आइडिया भी ग्लोबल मार्केट पर राज कर सकता है। भविष्य की एआई तकनीकों और 'थिंक डिफरेंट' की अपनी मजबूत रणनीति के साथ एपल अगले 50 वर्षों के लिए भी पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed