Biz Updates: ट्रेडमार्क विवाद में अमेरिकी एआई कंपनी को कोर्ट का समन, एंथ्रोपिक नाम को लेकर सुनवाई 9 मार्च को
मुल्ला के अनुसार, दिसंबर 2025 में अमेरिकी कंपनी के भारत में प्रवेश और बंगलूरू में कार्यालय स्थापित करने के बाद उनकी कंपनी की ऑनलाइन सर्चेबिलिटी पर और अधिक असर पड़ा, जिससे उनके काम को ढूंढना कठिन हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अमेरिकी कंपनी के भारत में कारोबार करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि एंथ्रोपिक नाम का उपयोग इस तरह नहीं होना चाहिए जिससे उनके पहले से स्थापित ब्रांड की पहचान दब जाए या समाप्त हो जाए।
इसी आधार पर उन्होंने अदालत से नाम के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की है। बंगलूरू कार्यालय स्थापित होने के बाद संबंधित कंपनी को दूसरा नोटिस भी भेजा गया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 9 मार्च की तारीख तय की है, जिसमें अमेरिकी कंपनी के पेश होने की संभावना है।
मुल्ला ने यह भी कहा कि भारतीय कानून के तहत किसी ट्रेडमार्क का पूर्व उपयोग करने वाले पक्ष को प्राथमिक अधिकारों का संरक्षण मिलता है, और उनकी कंपनी अपने इसी अधिकार के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
त्रिपुरा का पहला चाय नीलामी केंद्र अप्रैल तक शुरू होने की संभावना
त्रिपुरा में प्रस्तावित पहला चाय नीलामी केंद्र अप्रैल तक चालू हो सकता है। यह जानकारी एक अधिकारी ने गुरुवार को दी। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मार्च 2024 में पश्चिम त्रिपुरा जिले के गुरखाबस्ती में राज्य के पहले चाय नीलामी केंद्र की आधारशिला रखी थी। वर्तमान में देश में कुल सात चाय नीलामी केंद्र संचालित हैं।
त्रिपुरा टी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (TTDC) के चेयरमैन समीर रंजन घोष ने कहा कि गुरखाबस्ती स्थित नीलामी केंद्र को अप्रैल तक संचालन में लाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि खरीदारों ने केंद्र को व्यावहारिक बनाने के लिए परिवहन सब्सिडी की मांग की थी, जिस पर ध्यान देते हुए टीटीडीसी ने अपने स्तर पर 4 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।