फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates HDFC Bank Dy MD resign Tata Trusts 50 non-profit hospitals Noel RBI Forex SEBI Gold Silver

बिजनेस डायरी: एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक ने इस्तीफा दिया; टाटा ट्रस्ट्स 50 गैर-लाभकारी अस्पताल बनाएगा

Sun, 18 Oct 2026 09:26 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 18 Oct 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
Business Updates HDFC Bank Dy MD resign Tata Trusts 50 non-profit hospitals Noel RBI Forex SEBI Gold Silver
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि 1995 से उससे जुड़े भरूचा ने 31 दिसंबर से सेवा से कार्यमुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। बैंक के निदेशक मंडल ने आरबीआई की मंजूरी के लिए भेजे जाने वाले भरूचा के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


टाटा ट्रस्ट्स देश में 50 गैर-लाभकारी अस्पताल बनाएगा: नोएल
टाटा ट्रस्ट्स देशभर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए 40 से 50 गैर-लाभकारी सामान्य अस्पतालों का एक नेटवर्क स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है। ट्रस्ट्स की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में चेयरमैन नोएल टाटा ने यह जानकारी दी। प्रस्तावित मॉडल के तहत जो मरीज इलाज का खर्च उठा सकते हैं, उनके भुगतान से मिलने वाली मदद से उन लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ की जाएंगी जो भुगतान करने में असमर्थ हैं। हालांकि, रिपोर्ट में अस्पताल नेटवर्क को स्थापित करने के लिए प्रस्तावित निवेश, स्थानों या समयसीमा का उल्लेख नहीं किया गया है। इसके साथ ही ट्रस्ट्स ने 2026-31 के लिए एक नई पंचवर्षीय स्वास्थ्य रणनीति भी तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed