{"_id":"6a45743beee66a9615095955","slug":"business-updates-of-2-july-business-news-rbi-share-market-govt-scheme-news-in-hindi-business-updates-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: आंध्र में जून में टैक्स संग्रह बढ़कर ₹4829 करोड़ हुआ; राणे मद्रास खरीदेगी HCL का फ्रिक्शन कारोबार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: आंध्र में जून में टैक्स संग्रह बढ़कर ₹4829 करोड़ हुआ; राणे मद्रास खरीदेगी HCL का फ्रिक्शन कारोबार
Thu, 02 Jul 2026 01:40 AM IST
Pavan
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश सरकार ने जून 2026 में कर संग्रह के मामले में मजबूत प्रदर्शन किया है। राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग के अनुसार जून में कुल टैक्स राजस्व 16 प्रतिशत बढ़कर 4,829 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान शुद्ध जीएसटी संग्रह 21 प्रतिशत बढ़कर 3,144 करोड़ रुपये रहा। विभाग ने बताया कि बेहतर टैक्स अनुपालन, सख्त निगरानी और एआई आधारित तकनीकों के इस्तेमाल से राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल वाणिज्यिक कर संग्रह 23 प्रतिशत बढ़कर 15,323 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है।
विज्ञापन
राणे मद्रास 370 करोड़ रुपये में खरीदेगी हिंदुस्तान कंपोजिट्स का फ्रिक्शन कारोबार
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली राणे (मद्रास) लिमिटेड ने हिंदुस्तान कंपोजिट्स लिमिटेड (HCL) के फ्रिक्शन बिजनेस को 370 करोड़ रुपये में खरीदने का समझौता किया है। यह सौदा स्लंप सेल के आधार पर होगा। HCL का यह कारोबार ऑटोमोबाइल, रेलवे, ट्रैक्टर और औद्योगिक क्षेत्र के लिए ब्रेक पैड, ब्रेक लाइनिंग, क्लच फेसिंग और अन्य फ्रिक्शन उत्पाद बनाता है। कंपनी की महाराष्ट्र के पैठन और भंडारा में दो विनिर्माण इकाइयां हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में इस कारोबार का राजस्व 315 करोड़ रुपये और कर-पूर्व लाभ 40.29 करोड़ रुपये रहा। इस सौदे में राणे को 'COMPO' ब्रांड भी मिलेगा।

इंडिगो ने सिर्फ केबिन बैगेज वाला सस्ता किराया किया शुरू
इंडिगो ने यात्रियों के लिए इंडिगो लाइट नाम से एक नया किराया विकल्प पेश किया है। इसके तहत यात्री घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में महज केबिन बैगेज के साथ यात्रा कर सकते हैं। दरअसल यह ऐसे यात्रियों के लिए है, जो कम सामान के साथ यात्रा करना चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक, यात्रियों को कम बेस प्राइस यानी मूल किराया मिलेगा। इससे वे घरेलू उड़ानों पर 300 से 400 रुपये तक की बचत कर सकते हैं और 7 किलो तक केबिन बैग ले जाने की सुविधा भी उन्हें मिलेगी। यह इंडिगो की सभी श्रेणियों में सबसे कम किराया होगा। इस लाइट किराए की बुकिंग 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इंडिगो रोजाना 2,100 से अधिक उड़ानों का संचालन करती है।

सेबी ने 144 करोड़ के शेयर घोटाले में 221 इकाइयों पर लगाया प्रतिबंध
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पंप-एंड-डंप ऑपरेशन मामले में व्यक्तिगत निवेशक हनीफ शेख समेत 221 लोगों और संस्थाओं को सात साल तक के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही, हनीफ शेख पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सेबी ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा, 2017 से 2020 के बीच शेख और उसकी सहयोगी कंपनियों ने पांच शेयरों मॉरिया उद्योग लि., 7एनआर रिटेल, दार्जिलिंग रोपवे कंपनी, जीबीएल इंडस्ट्रीज और विशाल फैब्रिक्स में हेरफेर किया। शेख कथित मुख्य साजिशकर्ता है। इस घोटाले से 143.79 करोड़ का अवैध लाभ अर्जित किया गया, जिसे बाजार नियामक ने 12 फीसदी वार्षिक ब्याज के साथ वसूलने का आदेश दिया है। सेबी ने शेख के अलावा उससे जुड़ी पांच इकाइयों को छह वर्षों के लिए प्रतिबंध करते हुए उन पर दो-दो करोड़ का जुर्माना लगाया है। पंप-एंड-डंप ऑपरेशन प्रतिभूति धोखाधड़ी का एक रूप है। धोखाधड़ी करने वाले पहले छोटी या कम कारोबार वाली कंपनी के शेयर खरीदते हैं। फिर अफवाहें फैलाकर शेयर की कीमत कृत्रिम रूप से बढ़ाते (पंप) हैं और ऊंचे दाम पर बेच देते (डंप) हैं।

बीवाईडी की कारें एक लाख रुपये तक महंगी
चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी बीवाईडी इंडिया ने इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें एक जुलाई से प्रभावी हो गई हैं। कंपनी ने कहा, यह वृद्धि बढ़ती इनपुट लागत, महंगाई के दबाव और डीलर नेटवर्क में निवेश के चलते की गई है। नई कीमतें बीवाईडी एट्टो 3, बीवाईडी सीलियन 7 और बीवाईडी सील के चुनिंदा वेरिएंट पर लागू होंगी। बीवाईडी ईमैक्स 7 की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।