फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Sugar Stock limit August inflation kitchen and daily goods forex gold silver crude rates news

Biz Updates: अगस्त से महंगे हो सकते हैं दैनिक उपयोग और किचन के सामान; चीनी स्टॉक के लिए 4000 क्विंटल सीमा तय

Wed, 29 Jul 2026 07:56 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 29 Jul 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Sugar Stock limit August inflation kitchen and daily goods forex gold silver crude rates news
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

आम लोगों को अगस्त से महंगाई का एक और झटका लग सकता है। एफएमसीजी कंपनियां चाय खाने-पीने की चीजें और पर्सनल केयर उत्पादों समेत रोजमर्रा के कई सामानों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं। टीवी, कपड़े और कुछ कारें भी महंगी हो सकती हैं। यह इस साल मूल्य वृद्धि का तीसरा दौर होगा। यह कम से कम 6 से 8 फीसदी तक हो सकती है। पश्चिम एशिया तनाव के कारण क्रूड व पाम ऑयल सहित कच्चे माल की कीमतों में तेजी आई है। माल ढुलाई लागत बढ़ने और रुपये में उतार-चढ़ाव से आयात महंगा हुआ है। इससे उत्पादन लागत बढ़ गई है, जिसे कीमतों में बढ़ोतरी के जरिये समायोजित किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन से पहले कंपनियां चरणबद्ध तरीके से दाम बढ़ाएंगी। इसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ेगा। मध्यम वर्ग के लिए अब रसोई, दैनिक उपयोग के सामान और अन्य जरूरी चीजें पहले से अधिक महंगी हो सकती हैं।

विज्ञापन

 

चीनी स्टॉक के लिए सरकार ने तय की 4,000 क्विंटल सीमा
केंद्र ने चीनी व्यापारियों के लिए भंडारण की सीमा तय कर दी है। अब कोई भी व्यापारी या डीलर 4,000 क्विंटल से ज्यादा चीनी नहीं रख सकेगा। साथ ही स्टॉक रखने की अधिकतम समय सीमा भी 30 दिन तय की गई है। खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि नया आदेश एक अगस्त से लागू होगा और 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। स्टॉक रखने के दिनों की गिनती उसी तारीख से शुरू होगी, जिस दिन व्यापारी को चीनी का स्टॉक मिला है। मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे अपने स्तर पर भी स्टॉक होल्डिंग और टर्नओवर की सीमाएं तय करें, लेकिन यह केंद्र की तय सीमा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पारदर्शिता के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अब सभी व्यापारियों और डीलरों को पोर्टल पर अपने स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से अपडेट करनी होगी। कीमतें काबू में रखने की कवायद : यह फैसला चीनी की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बीच लिया गया है। सरकार का मानना है कि यह मांग और आपूर्ति के हिसाब से सही नहीं है। चीनी का घरेलू उत्पादन कुल जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed